Delhi Police ने डकैती के मामले में UP पुलिस के हेड कांस्टेबल के घर पर मारा छापा

Delhi Police ने डकैती के मामले में UP पुलिस के हेड कांस्टेबल के घर पर मारा छापा

मेरठ। दिल्ली में हुई डकैती के एक मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के घर पर छापेमारी की गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। हेड कांस्टेबल वीर सिंह उत्तर प्रदेश के शामली जिले में तैनात है। डकैती की घटना कुछ दिन पहले दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में हुई थी। 

मेरठ के जानी थाना के प्रभारी पंकज सिंह ने सोमवार को बताया, ‘‘दिल्ली पुलिस ने जानी क्षेत्र में एक हेड कांस्टेबल के घर पर छापेमारी की। हालांकि मैं इसके बारे में अधिक जानकारी देने में असमर्थ हूं। मुझे केवल इतना पता है कि दिल्ली पुलिस कल दोपहर एक मामले में छापेमारी के लिए आयी थी। उन्होंने हमारे थाने में अपनी हाजिरी दर्ज कराई थी लेकिन उन्होंने छापेमारी के बाद ऐसा किया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘छापेमारी में क्या बरामद हुआ या नहीं, यह सिर्फ दिल्ली पुलिस ही स्पष्ट कर सकती है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘जिस हेड कांस्टेबल के घर पर छापा मारा गया वह वर्तमान में शामली जिले में तैनात है और जानी (मेरठ) का निवासी है।’’ स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में ज्यादा जानकारी न देते हुए इसे ‘‘दिल्ली पुलिस का मामला’’ बताया।  

यह भी पढ़ें:-Bhadohi News: भदोही में नेशनल इंटर कालेज के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

ताजा समाचार

महाकुंभ के लिए चार पाण्टून पुलों का निर्माण शुरू : सभी पाण्टून पुल 30 नवंबर तक हो जाएगा तैयार 
बदायूं: जिलाधिकारी ने खेतों में पहुंचकर कराई धान की क्रॉप कटिंग, किसानों से की इस बात की अपील...
लखीमपुर खीरी: राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पर खंभारखेड़ा चीनी मिल ने किया मुकदमा, इस दिन होंगे कोर्ट में पेश...
UGC NET Exam में वैष्णवी श्रीवास्तव को ऑल इंडिया नौवीं रैंक 
लखीमपुर खीरी: बीईओ के निरंतर निरीक्षण के दावों की खुली पोल, स्कूलों में छात्रों की संख्या मिली कम, बीईओ से लेकर शिक्षकों का रुका वेतन
बदायूं: बिल्सी प्रभारी निरीक्षक पर कोर्ट में दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए पूरा मामला