कानपुर में यातायात विभाग ने शहर को बचाने के लिए तैयार किया प्लान: अब रिक्शा और ऑटो इसी 30 नए रूट पर चलेंगे

वाहन स्वामियों के साथ वार्ता करके रूट को देंगे अंतिम रूप

कानपुर में यातायात विभाग ने शहर को बचाने के लिए तैयार किया प्लान: अब रिक्शा और ऑटो इसी 30 नए रूट पर चलेंगे

कानपुर, अमृत विचार। यातायात विभाग ने शहर को जाम से बचाने के लिए ई रिक्शा और ऑटो के लिए 30 रूटों का चयन किया है। इन रूटों को तभी अंतिम रूप दिया जाएगा जब वाहन स्वामियों से बात हो जाएगी। 21 अक्टूबर से सात दिन के अंदर वाहन स्वामी अपने सुझाव यातायात विभाग को दे सकेंगे। रूट पर इन वाहनों के चलने का समय सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक होगा।   

इन रूटों का चयन

नौबस्ता से बर्रा बाईपास भौंती।
नौबस्ता से यशोदानगर , बाकरगंज, घंटाघर तक।
बर्रा बाईपास से कर्रही होते हुए नौबस्ता बंबा।
बर्रा बाईपास से नंदलाल, चावला चौराहा, बीओबी चौराहा होते हुए गुटैया तक।
बसंत पेट्रोल पंप से शास्त्रीचौक से विजय नगर तक।
किदवई नगर से बारादेवी से नंदलाल होते हुए सीटीआई तक।
रावतपुर तिराहा से कंपनीबाग होते हुए कर्बला तक।
बीओबी चौराहा से फजलगंज होते हुए मरियमपुर , हैलट, कर्नलगंज से लाल इमली होते हुए बड़ा चौराहा।
जरीब चौकी से पीरोड होते हुए कर्नलगंज से बड़ा चौराहा तक।
जरीब चौकी से डिप्टी पड़ाव होते हुए घंटाघर।
जरीब चौकी से फजलगंज से विजय नगर। 
विजय नगर से डबल पुलिया, नमक फैक्ट्री, शारदा नगर क्रासिंग, पनकी रोड चौकी कल्याणपुर होते हुए रेव मोती।
गुरुदेव चौराहा से कर्बला।
दलहन क्रासिंग से मसवानपुर चौराहा होते हुए रामलला तक।
इंदिरा नगर तिराहा से सीएनजी पंप तिराहा, गंगा बैराज, गुरुदेव चौराहा मार्ग से नवाबगंज चिड़ियाघर।
पुराना शिवली रोड से महिला होटल से बारा सिरोही तक।
नया शिवली रोड से महिला होटल से बारा सिरोही।
सीएनजी पंप कल्याणपुर से पनकी।
भौंती बाईपास से विजय नगर।
घंटाघर से मूलगंज, परेड होते हुए बड़ा चौराहा।
घंटाघर से डिप्टी पड़ाव से अफीम कोठी, जूही ढाल, बारा देवी, नौबस्ता।
बड़ा चौराहा से जाजमऊ।
जाजमऊ से रामादेवी चौराहा।
नौबस्ता चौराहा से गदियाना, सनिगवां अंडरपास।
रामादेवी चौराहा से चकेरी मोड़।
रामादेवी चौराहा से हरजेंदर नगर, लालबंगला से घंटाघर।
सतबरी से श्याम नगर से मनोज इंटरनेशनल।
सेंट्रल स्टेशन के कैंट साइड से रेल बाजार, रॉकेट तिराहा से जाजमऊ, हरजेंदर नगर।
नया गंगा पुल से झाड़ीबाबा होते हुए नरौना से घंटाघर, सुतरखाना।

ये भी पढ़ें- कानपुर में थोक की 36, फुटकर की 740 दुकानें लगेंगी: ये है शर्ते जो करनी होगी पूरी, यहां से खरीदे पटाखे

ताजा समाचार

मुरादाबाद : 'बुलडोजर अपराधियों और भूमाफिया के लिए है, व्यापारियों के लिए नहीं', शहर विधायक ने कार्रवाई को रुकवाने का दिया आश्वासन 
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने उधमपुर व किश्तवाड़ में रातभर की घेराबंदी के बाद शुरू किया तलाशी अभियान
गर्मी से परेशान यात्रियों को इस बार मिलेगी राहत: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मिलेगा ठंडा पानी...
पीलीभीत: अमेरिका भेजने के नाम पर ग्रामीण से चार लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर : बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या
वक्फ संपत्तियों के खेल: नाना ने नानी को मेहर में दी थी जमीन, 5 रुपये किराया देने वालों को 2 लाख देकर खाली करा लिया