Lucknow: राजाजीपुरम में बनेगा महिला हाट, टेम्पो- ई रिक्शा के लिए लागू होगी नियमावली

Lucknow: राजाजीपुरम में बनेगा महिला हाट, टेम्पो- ई रिक्शा के लिए लागू होगी नियमावली

लखनऊ, अमृत विचार: कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड के राजाजीपुरम स्थित ई-ब्लॉक में टेम्पो स्टैंड के बगल में महिला हाट बनाया जएगा। इस बाजार में महिलाएं ही दुकानें संचालित करेंगी। इससे महिलाओं को रोजगार के साथ महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। 22 अक्टूबर को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में महिला हाट के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। निगम की आय बढ़ाने के लिए विवेकानंद अस्पताल को गृहकर के दायरे में लाने और टेम्पो, टैक्सी, ई रिक्शा विनियमन एवं नियंत्रण उपविधि 2024 के प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाएंगे।

कार्यकारिणी की बैठक में इस बार नगर निगम, जलकल विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। जिससे शहर का विकास और तेजी से किया जा सके। 30 सितंबर तक सड़क खोदने पर रोक के बाद भी जल निगम ने कई जगह सड़कें खोद दी हैं। जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। बैठक में इस संबंध में जल निगम से जवाब मांगा जाएगा।

गोबिंद बल्लभ पंत के नाम पर बनेगा प्रवेश द्वार
बैठक में महान विभूतियों के नाम पर सड़कों के नामकरण के साथ प्रवेश द्वार बनाने का भी प्रस्ताव लाया जाएगा। पिकनिक स्पॉट रोड स्थित टाटा मोटर कारखाना पंतनगर, खुर्रमनगर के मोड़ पर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोबिंद बल्लभ पंत के नाम पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसके अलावा पुराना गोमती बैराज से कल्याण अपार्टमेंट रिंग रोड मुख्य मार्ग का नामकरण पूर्व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल के नाम रखा जाएगा।

यह भी पढ़ेः National Bench Press Championship: उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, आनंद यादव ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकार्ड