आज का राशिफल। 20 अक्टूबर, 2024

आज का राशिफल। 20 अक्टूबर, 2024

मेष

आज शाम के बाद आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। मांगलिक कार्यों की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास करेंगे। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा।

वृष

आज व्यापार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाते रहें। दांपत्य जीवन सौहाद्रपूर्ण रहेगा। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।

मिथुन

आज अनियमित खानपान के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अचानक ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिस पर नियंत्रण करना कठिन होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

कर्क

आज विद्यार्थी नए कोर्स में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो सफलता मिलेगी। आपकी सुप्त प्रतिभा जागृत हो सकती है। व्यापार में आपको नकदी की समस्याओं से राहत मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं पर आप धन खर्च करेंगे।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग लेने में संकोच न करें। व्यवसाय में एडवांस पेमेंट मिलने से काम में तेजी आएगी। आप अपने करियर को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या काफी बाधित रहेगी।

कन्या

आज दिन की शुरुआत में आप किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। प्रेमी जन का आत्मिक सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, किंतु मन के शंकालु विचारों को ज्यादा महत्व न दें।

तुला

आज व्यापार में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। छोटी-मोटी समस्याओं को ज्यादा महत्व न दें। वरना अपने काम पर एकाग्र होने में कठिनाई होगी। परिवार में किसी कारणवश अनबन हो सकती है। पेट से जुड़ी हुई बीमारियां परेशान करेंगी।

वृश्चिक

आज नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो अनुकूल अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा शुभ फलदायी रहेगी। कृषि से जुड़े कार्यों के लिए दिन काफी अच्छा है। वैवाहिक जीवन में संतोष और मैत्री भाव प्रबल रहेगा। कारोबार में पार्टनरशिप से लाभ होगा।

धनु

आज आर्थिक मामलों को लेकर पार्टनर्स के साथ मतभेद उभर सकते हैं। सर्दी-जुकाम की परेशानियों को लेकर सावधान रहें। ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यावसायिक लेन-देन करते समय सावधानी रखें।

मकर

आज परिजनों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लोग आपको सम्मानित नजरों से देखेंगे। धन के लेन-देन में थोड़ी साधानी रखें। जॉब बदलने का विचार बना सकते हैं।

कुंभ

आज नया काम शुरू करना उचित नहीं है। बड़ों की राय की अवहेलना न करें। बड़ी आयु के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। बच्चों को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या होगी।

मीन

आज सिनेमा और वेबसीरीज का आनंद ले सकते हैं। पर्यटन के लिए कहीं घूमने की योजना बनाएंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपके मन में काफी सारे विचार आते रहेंगे। मित्रों के साथ मनमुटाव दूर होगा।

ताजा समाचार

देहरादून: स्मार्ट प्रीपेड मीटर: उपभोक्ताओं को मिलेगी सिक्योरिटी राशि वापसी
Nargis Fakhri Birthday : 45 वर्ष की हुईं नरगिस फाखरी, मॉडल के रूप में की थी करियर की शुरुआत...संघर्ष भरा रहा बचपन
उन्नाव में दुष्कर्म के दोषी काे 20 साल की सजा: नाबालिग बेटी को अपनी मां के बुलाने की बात कहकर ले गया था साथ
पीलीभीत: एक्सपायर सीमेंट बेचने के मामले में गोदाम तो सील, लेकिन पांच दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं 
हॉकी इंडिया ने की भारत बनाम जर्मनी हॉकी सीरीज के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा, जानिए Craig Fulton क्या बोले? 
सेंसेक्स में हुआ बड़ा उलट फेर, चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 81,151 करोड़ की बढ़ोतरी