दिवाली के बाद नगर निगम कर्मी वसूल करेंगे गृहकर की पाई-पाई, नहीं दिया बकाया गृहकर तो सील होगा मकान-प्रापर्टी

एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों के भवनों की होगी नीलामी

दिवाली के बाद नगर निगम कर्मी वसूल करेंगे गृहकर की पाई-पाई, नहीं दिया बकाया गृहकर तो सील होगा मकान-प्रापर्टी

लखनऊ, अमृत विचार: बकाया गृहकर अगर नहीं जमा किया है तो तत्काल जमा कर दें। वर्ना अब कार्यवाही तय मान लें। बकाएदारों के मकान अथवा प्रापर्टी न केवल सील होगी बल्कि उनकी नीलामी कर वसूली भी की जाएगी। अब बार-बार समय नहीं मिलेगा।

दिवाली के बाद नगर निगम कर्मी गृहकर की पाई-पाई वसूलने को निकलेंगे। डोर-टू-डोर जाकर दरवाजा खटखटाएंगे। बकाया गृहकर नहीं जमा किया तो मकान और दुकान सील भी करेंगे। जिन भवनों पर एक लाख से अधिक गृहकर बकाया है और उन्हें दो साल हो गए हैं तो वह इस खबर को तत्काल संज्ञान लें और समय से पैसा जमा कर दें। नगर निगम ने बड़े बकाएदारों को फिलहाल चेतावनी नोटिस जारी कर दी है। साथ ही भवनों और प्रापर्टी पर नोटिस चस्पा करना शुरू कर दिया है। यही नहीं बकायेदारों की सूची भी समाचार पत्रों में प्रकाशित की जा रही है। दिवाली के बाद गृहकर वसूली के लिए जोरदार अभियान चलेगा। इस आशय के दिशा-निर्देश महापौर सुषमा खर्कवाल ने जारी कर दिए हैं।

1 अप्रैल से 14 अक्टूबर 2024 तक वसूली गई जोनवार राशि

जोन    भवनों की संख्या    धनराशि (रुपये)
1        23905          30,53,97,948
2        22718          11,61,60,179
3        57434          36,15,68,782
4        40693          64,12,02,541
5        29431          17,72,50,711
6        45422          18,30,13,605
7        52194          29,11,68,984
8        53032          73,94,98,936

कुल-     3,24,829       2,81,52,61,687 रुपये

दिवाली के बाद गृहकर वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। टीमें घर-घर जाकर बकाया गृहकर जमा कराएंगी। बकाया जमा न करने पर भवन व दुकान सील की जाएंगी। इसके बाद भी बकाया जमा न करने पर नगर निगम 1 लाख से ज्यादा के बकायेदार का भवन नीलाम करके बकाया धनराशि की वसूली करेगा।
अशोक सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, लखनऊ नगर निगम

यह भी पढ़ेः लखनऊ की रोमा और बड़ौत के प्रभात ने नए रिकार्ड बनाते हुए जीता स्वर्ण

ताजा समाचार

Kanpur: हाईवे में खड़े डीसीएम में पीछे से जा घुसी कार, हादसे में दरोगा की हालत गंभीर, पत्नी ने मौके पर ही गंवाई जान
Deoria News | Bahraich हिंसा के बाद देवरिया में बवाल, मूर्ति विसर्जन में चाकू से हमला, 2 युवक घायल
Bahraich Violence News Live | बहराइच में दहशत के बीच दुकानें बंद, भरोसा बहाली में जुटी Police |
भारत की शरण में रह रहीं शेख हसीना की बढ़ी मुश्किलें, बांग्लादेशी कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट
प्रयागराज : परिषदीय स्कूलों में चलेगी स्मार्ट क्लास, विधायक निधि से 5.53 लाख रुपये स्वीकृत
दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और मंहगाई भत्ता, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कही यह बात