कासगंज:सपा युवजन सभा ने निकाली जन जागरण साइकिल यात्रा 

सपा सांसद सहित बड़ी संख्या में सपा नेताओ ने लिया भाग

कासगंज:सपा युवजन सभा ने निकाली जन जागरण साइकिल यात्रा 

कासगंज,अमृत विचार। जनपद के तीर्थ नगरी सोरों  शूकर क्षेत्र से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर दो दिवसीय समाजवादी युवजन सभा जन जागरण साइकिल यात्रा का आगाज हुआ। साइकिल यात्रा में सपा सांसद समेत बड़ी संख्या में नेता मौजूद रहे। सपाईयों ने यात्रा के माध्यम से 2027 में सपा की सरकार बनाने का ऐलान किया।

सोरों के मेला मैदान से सपा जन जागरण साइकिल यात्रा को मुख्य अतिथि सपा सांसद देवेश शाक्य, सपा युवजन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद फहद एंव सपा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, सपा नेता राकेश राजपूत, विनय कुशवाह, सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने साईकिल चला कर यात्रा की शुरुआत की। साइकिल रैली का नेतृत्व सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रवि यादव ने किया। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद फहद ने कहा कि समाजवादी पार्टी युवजन सभा की जन जागरण साइकिल यात्रा है। गरीबों मजलूमों की आवाज है। 2027 में समाजवादी पार्टी अपनी सरकार बनायेगी। गांव गांव तक साइकिल यात्रा से यह संदेश पहुंचाया जा रहा है। साईकिल यात्रा में युवा हाथों में सपा का झण्डा साईकिल, मोटरसाइकिल आदि पर सवार होकर चल रहे थे। साईकिल यात्रा सोरों से शुरू होकर कासगंज सोरों गेट पर समाप्त हुई। इस मौके पर प्रवेंद्र राणा, संतोष यादव, हसरत उल्ला शेरवानी, अभय राज मिश्र, रजत मिश्र एवं गोपाल पंडित, मोना मिश्र, अनुराग बरबारीया, कृष्ण मिश्र, पुष्कर मिश्र, रेशू जौहरी, राजकुमार,  मोहम्मद साजिद ,अभी मिश्र, ऋषिपाल, रिंकू महाजन, राजकुमार यादव, जान मुहम्मद, विनोद कुमार, राकेश बघेल, गौरव बघेल, उमेश चंद्र फौजी, आशीष पाल, प्रमोद यादव,असद अहमद, सोनू भंडारी , तरुण मैसी, शैलेंद्र नाथ, गगन यादव, संतोष प्रधान, फिरोज प्रधान, सलीम जावेद आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।