अयोध्या : कामाख्या देवी मंदिर से निकली 261 मीटर चुनरी यात्रा 

अयोध्या : कामाख्या देवी मंदिर से निकली 261 मीटर चुनरी यात्रा 

रुदौली अयोध्या/अमृत विचार : सिद्धपीठ मां कामाख्या देवी मंदिर पर तीसरे वर्ष विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में 261 मीटर लंबी चुनरी यात्रा ग्राम हरिहरपुर से मंगलवार को निकाली गई। यात्रा हजारों श्रद्धालुओं के साथ सिद्धपीठ माँ कामाख्या देवी मंदिर पहुंची। जहां विधिवत पूजा पाठ के बाद चुनरी माता को अर्पित की गई।

चुनरी यात्रा हरिहरपुर से सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चन्द्र यादव द्वारा पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। श्री हंस इंटर कॉलेज व सरजू प्रसाद स्मारक विद्यालय की छात्राओं ने डांडिया व गरबा की प्रस्तुति दी। चुनरी यात्रा के उपरांत को 101 देवियों स्वरूप में आई कन्याओं के पैर धोए गए। सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चंद्र यादव, दिनेश यादव, डॉक्टर दयाराम यादव, विकास वीर यादव, राज यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

ताजा समाचार

Bareilly: 'कसाइयों से संबंध रखने वालों को गोबर में दुर्गंध ही मिलेगी', अखिलेश यादव पर सीएम का तंज 
Waqf Bill: वक्‍फ बिल कल लोकसभा में होगा पेश, चर्चा के लिए सरकार ने तय किए 8 घंटे
Bareilly: किशोरी का पेड़ से लटका मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका!
मुरादाबाद : पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में मंदिर जा रहे युवक के पैर में लगी गोली...जिला अस्पताल में भर्ती 
गुजरात: बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 13 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत
NHAI Toll Tax Hike: रात 12 बजे से हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ा...वाहन चालकों को देना होगा अतिरिक्त चार्ज, यहां देखिए- पूरी लिस्ट