Kanpur: रांची राजधानी को सोनभद्र स्टेशन पर मिला ठहराव, धनबाद-जम्मूतवी के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

Kanpur: रांची राजधानी को सोनभद्र स्टेशन पर मिला ठहराव, धनबाद-जम्मूतवी के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

कानपुर, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने रांची राजधानी एक्सप्रेस को सोनभद्र स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव देने की घोषणा की है। उत्तर मध्य जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन 12454 रांची राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 5 अक्टूबर को रांची के लिए चलेगी जो 6 अक्टूबर को रात 1.38 बजे सोनभद्र स्टेशन पहुंचेगी। 

ये ट्रेन 2 मिनट रुककर रांची के लिए रवाना हो जाएगी। इसी प्रकार 12453 रांची राजधानी एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को रांची से नई दिल्ली के लिए चलेगी जो 7 अक्टूबर को सोनभद्र स्टेशन पर रात 00.48 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट रुककर नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। 

धनबाद-जम्मूतवी के लिए विशेष ट्रेन 

रेलवे ने त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए धनबाद-जम्मूतवी के मध्य विशेष ट्रेन चलाई है। ये जानकारी उत्तर मध्य जोन के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने दी। 

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 03309-धनबाद से 1 अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार को चलने लगी है जो 26 नंवबर तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 03310-जम्मूतवी से 2 अक्टूबर से संचालन आरंभ हो गया है, ये ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 27 नवंबर तक चलेगी। उक्त ट्रेन में आरक्षण शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सीसामऊ में औचक निरीक्षण में फिर गायब मिले सफाई कर्मचारी, हाजिरी लगाकर चले गए घर

 

ताजा समाचार

बच्ची की सांस की नली में गुब्बारे का टुकड़ा फंसने से मौत : मां के साथ ननिहाल में रह रहती थी बेटी
पीलीभीत: धूमधाम से निकाली गई श्रीराम विवाह शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
Gonda News: मां ने ही ली थी 8 माह की बच्ची की जान, बेटी के जन्म पर पति ने दिया था ताना, गुस्से में उठाया यह खौफनाक कदम
हल्द्वानी: लूगढ़ के पास वाहन खाई में गिरा, एक की मौत दो घायल
पीलीभीत: अपराध समीक्षा बैठक में आईजी बोले- जनता से मधुर व्यवहार रखें पुलिसकर्मी, पूरी निष्ठा से करें काम
शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी और संविदा कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी: योगी सरकार दिवाली में देगी तोहफा!