बरेली: हॉट कुक्ड मील योजना धरातल पर धराशायी, नौनिहालों को नहीं मिल रहा गर्म खाना

बर्तनों के आभाव में हॉट कुक्ड योजना का नहीं हो पा रहा संचालन

बरेली: हॉट कुक्ड मील योजना धरातल पर धराशायी, नौनिहालों को नहीं मिल रहा गर्म खाना

गंजडुण्डवारा, अमृत विचार। शासन की ओर से आंगनबाड़ी में पंजीकृत छोटे बच्चों को पका पकाया भोजन खिलाने के लिए हॉट कुक्ड योजना संचालित है। लेकिन जब इसकी पड़ताल अमृत विचार ने की तो पता चला कि गंजडुंडवारा कस्बा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को गरम भोजन नहीं मिल रहा है। नगर पालिका द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को बर्तन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जबकि हॉट कुक्ड के लिए शासन से धनराशि बराबर आ रही है।
 
गंजडुंडवार कस्बे  में 25 केंद्र हैं, जिनके संचालन के लिए 55 कार्यकत्री कार्यरत हैं। वहीं 7 कार्यकत्री के पद रिक्त भी हैं। प्रत्येक केंद्र पर लगभग 25 से 30 बच्चे पंजीकृत हैं।लेकिन बच्चों को हॉट कुक्ड मील नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए योगी सरकार की ओर से चालू की गई हाट कुक्ड योजना कस्बा क्षेत्र मे फेल होती नजर आ रही है। 

बर्तनों के आभाव मे हाट कुक योजना फेल
शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों पर हॉट कुक योजना की संचालन के लिए बर्तनो को उपलब्ध कराने का जिम्मा नगर पालिका परिषद को दिया गया। लेकिन पालिका द्वारा कस्बा क्षेत्र मे बर्तन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जिसके चलते शासन की महत्वाकांक्षी योजना फेल हो रही है। इस सम्बंध मे नगर पालिका ईओ गंजडुण्डवारा सुनील कुमार ने बातचीत मे बताया आंगनबाड़ी केंद्रों पर बर्तन की उपलब्धा के संबंध में सूची प्राप्त हो गई है। हर केंद्र पर सबंधित बर्तनो के 20 से 25 सेटो की उपलब्धता कराई जानी है। जिसमें लगभग 2 से 3 लाख का खर्चा आएगा। इस संबंध में जल्द टेंडर कराकर बर्तनो की उपलब्धता अतिशीध्र करा दी जाएगी। जिससे योजना का संचालन प्रारम्भ कस्बा क्षेत्र में हो सके।

खुले मे चल रहे आंगनबाडी केन्द्र
एक भी केंद्र का निर्माण विभाग द्वारा नही कराया गया है। वैसे कस्बे में 25 केंद्रों की आवश्यकता है। या तो यह केंद्र घर से संचालित हो रहे हैं या फिर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में खुले मे संचालित हो रहे हैं। ऐसे में नैनिहालो के साथ आगंनबाड़ी कार्यकत्री भी धूप, बारिश, ठंड का कहर झेलने को विवश है।

ऐसे होता है खाते का संचालन
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को शासन ने आईसीडीएस केंद्र-हॉट कुक्ड फूड निधि नाम से नगर पालिका व ग्राम पंचायत स्तर पर अलग बैंक खाता खोले गए है। इस योजना में बैंक खाते का संचालन पालिका के सभासद ,गांव के प्रधान, सदस्य और आंगनबाड़ी वर्कर को संयुक्त रूप से करना है। दोनों कि सहमति बिना शासन से आई राशि को नही निकाला जा सकता है। 

बोली जिला कार्यक्रम अधिकारी
कस्बा क्षेत्र हाट कुक योजना फेल होने की वजह की जानकारी को लेकर जब जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला यादव से बात की गई। तो उन्होंने बताया कि कस्बा स्थित केंद्रों पर बर्तन की उपलब्धता पालिका द्वारा कराए जाने को सूची भेजी जा चुकी है। वहीं अक्टूबर माह से नैनिहालो को केंद्रों पर हाटकुक योजना को लाभ देने को संबंधित खातो में राशि भी भेज दी गई है। इसे इसी माह प्रारम्भ कराए जाने का प्रयास रहेगा। आगनबाड़ी केंद्रों को बनाने के लिए भी कार्यवाही चल रही है। जिन्हे जल्द बनाए जाने का प्रयास भी रहेगा।