लखनऊः जिले में 24 घंटे में मिले डेंगू के 21 मरीज, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

लखनऊः जिले में 24 घंटे में मिले डेंगू के 21 मरीज, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

लखनऊ, अमृत विचार: जिले में डेंगू का प्रकोप तेज हो गया है। 24 घंटे में 21 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अधिकारियों का कहना है जिन भी इलाके से मरीज मिल रहे हैं। वहां पर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं सरकारी व निजी अस्पतालों में करीब डेंगू के 50 मरीज भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक डेंगू से किसी भी मरीज की जान नहीं गई।

स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के मुताबिक, जनवरी से 20 सितंबर तक डेंगू के 263 मामले मिले थे। इसमे ग्रामीण इलाकों में केस कम थे। सभी मामले शहरी क्षेत्र के हैं। बारिश बाद से डेंगू केस बढ़ना शुरू हुए है। जिले में डेंगू के 284 मरीज मिल चुके हैं। अधिकारियों ने एक सप्ताह के दौरान मामलों में वृद्धि देखी है। अगस्त महीने में जहां रोजाना डेंगू के 1-2 मामले आते थे। यह आंकड़ा बढ़कर प्रतिदिन 15-20 तक पहुंच गया है। अधिकांश नए मामले आलमबाग, इंदिरानगर, गोमतीनगर एक्सटेंशन, गोसाईंगंज, मॉल और चिनहट सहित क्षेत्रों के हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे में मिले संक्रमित लोगों में से चार को प्लेटलेट काउंट में कमी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घर पर ठीक हो रहे हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा डेंगू को लेकर अस्पताल हाई अलर्ट पर हैं। सीएचसी पर भी डेंगू की जांच हो रही है। हालांकि भर्ती होने वालों की संख्या कम है।

तीन प्रमुख सरकारी अस्पतालों में 32 मरीज भर्ती
सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों की भर्ती का ग्राफ बढ़ना शुरू हुआ है। सिविल अस्पताल में डेंगू के 24 मरीज भर्ती हैं। वहीं लोकबंधु और बलरामपुर अस्पताल में चार-चार मरीज भर्ती हैं। वहीं निजी अस्पतालों में करीब 20 से अधिक मरीज भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

अस्पतालों में बेड हुए आरक्षित
अस्पताल            आरक्षित बेड
सिविल अस्पताल       24                        
बलरामपुर                20                        
लोकबंधु                   20                        
रामसागर मिश्रा         10                        
रानीलक्ष्मीबाई           10
बीआरडी                 10

यह भी पढ़ेः  रोजाना 10 ग्राम से अधिक नमक का सेवन घातक, दिल के रोगियों के बेहतर स्वास्थ्य पर हुई चर्चा