हल्द्वानी में पहली बार रंगमंच की तर्ज पर होगी रामलीला

हल्द्वानी में पहली बार रंगमंच की तर्ज पर होगी रामलीला

रजनी मेहता, हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में पहली बार रंगमंच की तर्ज पर रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। खास बात यह है कि इस रामलीला में महिला पात्रों का किरदार स्वयं महिलाएं निभायेंगी। जबकि पुरुष पात्रों का किरदार पुरुष ही अदा करेंगे। इसके लिए ब्लॉक रामलीला कमेटी की ओर से प्रतिभागियों को तालीम दी जा रही है। तीन अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा।

करीब 13 साल पहले शुरू हुई रामलीला में महिलाओं को प्रतिभाग करने का मौका देने तथा इसे रंगमंच की तरह लोगों के बीच प्रस्तुत करने के लिए ब्लॉक रामलीला कमेटी लगातार प्रयासरत है। इसके लिए महिलाएं, बच्चे और पुरुष पात्र अभ्यास में जुटे हुए हैं। आयोजकों के अनुसार इस रामलीला में पुरुषों के साथ महिलाओं को भी अभिनय का मौका देना और दोनों की बराबर की हिस्सेदारी को दिखाना है।

इससे मंचन में रोचकता और प्रदर्शन बेहतर होने का अनुमान है। आयोजकों के अनुसार रामलीला में पुरुष कलाकारों के लिए महिला पात्र का अभिनय करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। पुरुष कलाकार को महिला किरदार निभाने के दौरान हावभाव के साथ भाव भंगिमाओं में पूर्ण रूप से जुड़ना पड़ता है। ऐसे में कई बार पुरुष कलाकारों को भी चुनौतियों से जूझना पड़ता है। 

पूर्व सैनिकों को भी मिलेगा मौका
ब्लॉक में आयोजित होने वाली रामलीला में इस बार पूर्व सैनिकों को भी अभिनय श्रृंखला में जोड़ा जा रहा है। रामलीला में पूर्व सैनिक त्रिलोक सिंह पड़लिया रावण और रविंद्र सिंह की भूमिका में नजर आयेंगे।

महिला रामलीला की पात्र भी करेंगी अभिनय
शहर में महिला रामलीला में प्रतिभाग करने वाली दो महिलाएं भी ब्लॉक की रामलीला में प्रतिभाग करेंगी। पुनर्नवा महिला समिति की ओर से आयोजित महिला रामलीला में हनुमान की भूमिका निभाने वालीं गुलमोहर गर्ल तनुजा जोशी शबरी बनेंगी, जबकि सूर्पनखा का किरदार एडवोकेट पूजा लटवाल निभायेंगी।

रंगमंच की तर्ज पर रामलीला का मंचन कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुरुष और महिला पात्रों को तालीम दी जा रही है। रामलीला में हर पात्र का अभिनय खास होगा। कलाकार हर रोज शाम 7 बजे से साढ़े 9 बजे तक तालीम में पहुंच रहे हैं। 
 - मुकेश जोशी, संस्थापक ब्लॉक रामलीला कमेटी

अभिनय करने वाली महिला पात्रों के नाम
सीता- खुशी जोशी
गौरी- यशस्विनी जोशी
शबरी- तनुजा जोशी
सूर्पनखा- एडवोकेट पूजा लटवाल
सुनैना- माया भट्ट
कौशल्या- हेमा बिष्ट
कैकयी- पूनम फुलारा
सुमित्रा/अहिल्या- कविता जोशी
मंदोदरी- रेनू तोमर
भावना जोशी-स्वयंप्रभा
मंथरा/सुलोचना- अमायरा 
तारा- कृतिका मेहरा
सखियां- उपासना जोशी, आराध्या जोशी, रितिका मेहरा 

ताजा समाचार

मुरादाबाद : 'जुआ खेलते थे मुलायम सिंह यादव, जुए में जीती थी साइकिल', AIMIM नेता का विवादित बयान
Exclusive: योगी की अगुवाई में Kanpur में डिफेंस कॉरिडोर को मिल रही नई ऊंचाई, कॉरिडोर से जुड़े इन कामों में आई तेजी
लखीमपुर खीरी : पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती
आंखों को रगड़ने से डैमेज हो सकती है कार्निया, अभी हो जाए सावधान
मुरादाबाद : राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी मानसिकता बदलें
Kanpur: युवाओं को सता रही 'होम सिकनेस', रोजगार मेले में ठुकरा रहे नौकरी, अब सेवायोजन विभाग उठाएगा ये कदम...