Kanpur: हाते-हाते घूमे मंत्री जी! सीसामऊ उप चुनाव में मांगा साथ; अधिकारियों से बोले- जल्द दूर करें लोगों की समस्याएं...

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सीसामऊ उप चुनाव को लेकर रायपुरवा में किया जनसंपर्क

Kanpur: हाते-हाते घूमे मंत्री जी! सीसामऊ उप चुनाव में मांगा साथ; अधिकारियों से बोले- जल्द दूर करें लोगों की समस्याएं...

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री व सीसामऊ विधानसभा के प्रभारी नितिन अग्रवाल ने सोमवार को रायपुरवा मंडल में आने वाले हातों में जनसंपर्क किया। दुल्ली मल्ली, देवीदीन का हाता, पारस नाथ यादव का हाता में घर घर दस्तक देकर मंत्री ने निवासियों का हाल चाल लिया और समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में बढ़वाने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया। 

हाते के निवासियों ने नितिन अग्रवाल के सामने अपनी समस्याओं को रखा तो उन्होंने मौके पर ही नगर आयुक्त और जिलाधिकारी को फोन कर समस्याओं को तुरंत दूर करने के निर्देश दिये। मंत्री इस दौरान सीसामऊ उप चुनाव में लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।  

मंत्री नितिन अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपू पांडे व शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ चमनगंज के प्लॉट नंबर 4 में दिलीप अवस्थी के घर बुद्धजीवियों से बिंदुवार चर्चा की। मंत्री ने कहा कि अधिवक्ता, शिक्षक, डॉक्टर समाज का आईना हैं। 

कानपुर पहुंचे नितिन अग्रवाल 2

इस दौरान उन्होंने घर घर जाकर सदस्य बनाने और लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके निवारण कराने के निर्देश दिये। इसके मंत्री ने बाद थाना चमनगंज के बगल की बाल्मिकी बस्ती में घर-घर संपर्क किया। उन्होंने टेनरी के हाते में किशन लाल सुदर्शन के साथ दलित समाज व हीरागंज व्यापार मंडल की बैठक की। 

अलग-अलग कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडे,  रघुनंदन भदौरिया, अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे, पार्षद अंकित मिश्रा, आकर्ष बाजपाई, कमल तिवारी, अनन्त मिश्रा, राजकिशोर तिवारी आदि रहे।

व्यापारी नेताओं का किया सम्मान

नितिन अग्रवाल ने जेएस रेसीडेंसी गेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु सक्सेना और संजय अग्रवाल के संयोजन में सीसामऊ विधान सभा के सभी व्यापार मंडलों की बैठक ली। बैठक में शामिल व्यापार मंडल के अध्यक्षों को संबोधित करते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा की मेरी पारिवारिक पृष्ठ भूमि व्यापारिक है और मैं आप लोगों की पीड़ा को भली भांति समझ सकता हूं। व्यापार तभी आगे बढ़ेगा जब कानून व्यवस्था अच्छी रहेगी और हमारी सरकार कानून व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। यहां विधायक सलिल विशनोई, नीलिमा कटियार आदि रहे।

यह भी पढ़ें- Hamirpur: 20 हजार की रिश्वत लेते PWD का अवर अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, आरोपी ने इसलिए मांगी थी घूस...

 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया