कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की दिल्ली में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की दिल्ली में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कासगंज, अमृत विचार। दिल्ली में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराली पक्ष महिला के शव को अपने गांव जहांगीर पुर में लेकर पहुंचे। जहां मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

थाना सिकंद्रपुर वैश्य क्षेत्र के गांव रसूलपुर अरोरा निवासी सुभाष कुमार ने सहावर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन समीक्षा की शादी जहांगीरपुर गांव निवासी मोतीलाल के साथ हुई थी। दो माह पूर्व मोतीलाल ने समीक्षा के साथ मारपीट की थी। उसके आंख में चोट आई थी। उसका उपचार दिल्ली में चल रहा था। 05 सितम्बर की रात्रि में समीक्षा की मौत हो गई। 06 सितम्बर को शव गांव में पहुंचा। सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी। मायके पक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे। जहां बेटी के शव को देखकर विलाप करने लगे। घटना  की सूचना मिलते ही सहावर थाना इंस्पेक्टर प्रवेश राणा गांव में पहुंच गए। परिजनो से पूछताछ की और ससुरालीजनो द्वारा हत्या करने की आशंका जताई गई। पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होने का कारण निकल कर सामने आ रहा है।

ताजा समाचार

Balrampur: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में लगे देश विरोधी नारे,माहौल हुआ खराब, वीडियो रिकार्डिंग की जांच में जुटी पुलिस
जौनपुर: प्रतियोगिताओं से बच्चों का होता है रचनात्मक विकास-एसपी सिटी
शाहजहांपुर: बारावफात जुलूस के दौरान करंट से एक की मौत, चार झुलसे, पुलिसकर्मियों पर गुस्साए एसपी, कहा- यह कैसे की जा रही ड्यूटी?
बरेली : डीजल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी: मूड़ा अस्सी व जवाहर में मिली बाघ की लोकेशन, ट्रैंक्यूलाइज के लिए पिंजरा लगाकर बनाई गई अस्थाई मचान
कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए घोषणा पत्र किया जारी, जानिए क्या किए वादे?