Rishi Kapoor Birth Anniversary : ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं नीतू कपूर, प्यारा सा नोट लिख बयां किए जज्बात 

Rishi Kapoor Birth Anniversary : ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं नीतू कपूर, प्यारा सा नोट लिख बयां किए जज्बात 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हो गयी। ऋषि कपूर की आज 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर उन्हें याद करके इमोशनल हो गईं। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के जन्मदिन की एक पुरानी फोटो शेयर की। 

फोटो में ऋषि कपूर कैंडल्स पर फूंक मारते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में नीतू कपूर ने लिखा, आपकी याद में। आज आप होते तो 72 साल के हो गए होते।' इसके अलावा नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में ऋषि कपूर के साथ कई पुरानी तस्वीरें पोस्ट की हैं। वहीं ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट लिखकर उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/C_e6J3LIiic/

रिद्धिमा ने लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा… काश आप यहां होते तो अपनी दोनों नाती-पोती के साथ अपना खास दिन मनाते। आपकी 'बांदरी' सैम (समायरा,रिद्धिमा की बेटी) बड़ी हो गई है और छोटी राहा सबसे प्यारी है। वह बिल्कुल आपकी तरह लगती है पापा। हमें जो यादें साझा करने को मिलीं, उन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। हम आपको बहुत याद करते हैं और आपके लिए हमारा प्यार हर गुजरते दिन के साथ और भी गहरा होता जा रहा है। 

ये भी पढ़ें : सिनेमार्क डलास बिगेस्ट एक्सडी में 'देवरा' की टिकटें दो मिनट में बिकी, 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे