Unnao News: 12 बोर की पंप एक्शन गन लाइसेंसी बंदूक सड़क किनारे मिलने से हड़कंप...पुलिस कब्जे में लेकर जांच में जुटी

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Unnao News: 12 बोर की पंप एक्शन गन लाइसेंसी बंदूक सड़क किनारे मिलने से हड़कंप...पुलिस कब्जे में लेकर जांच में जुटी

उन्नाव, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के करोवन मोड़ के पास सड़क किनारे एक 12 बोर की पंप एक्शन गन मिलने से हड़कंप मच गया। जब राहगीरों ने बंदूक देखी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंदूक को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सोमवार सुबह करोवन मोड़ के पास राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़ी हुई बंदूक पर पड़ी। बंदूक के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। लावारिस बंदूक मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने बंदूक को अपनी सुरक्षा में लिया और अपने साथ ले गई।  

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान बंदूक की लाइसेंसी स्थिति की पुष्टि की और यह पता लगाया कि यह बंदूक किस व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि बंदूक किसके पास थी और वह क्यों सड़क किनारे छूट गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की है। 

इंस्पेक्टर कोतवाली प्रमोद मिश्रा ने बताया कि बंदूक के मालिक की पहचान की जा रही है, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बंदूक सड़क किनारे किस वजह से पड़ी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Kannauj News: नवाब सिंह यादव ने किशोरी से किया था दुष्कर्म...FSL से हुई पुष्टि, पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी जेल