Kanpur Dehat: यमुना का जलस्तर बढ़ने से डूबी सड़क, मुगल रोड से टूटा संपर्क, बच्चों को कंधों में बैठाकर पार कराई पुलिया

Kanpur Dehat: यमुना का जलस्तर बढ़ने से डूबी सड़क, मुगल रोड से टूटा संपर्क, बच्चों को कंधों में बैठाकर पार कराई पुलिया

मूसानगर, अमृत विचार। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से यमुना नदी फिर से उफनाने लगी है। जिससे लोगों को चिंता बढ़ गई है। जलस्तर बढ़ने से आढ़न पथार गांव जाने वाली पक्की सड़क डूब गई और पानी करीब तीन फीट ऊपर बह रहा है। जिससे गांव का मुगल रोड से संपर्क टूट गया। लोग जलभराव के बीच आवागमन कर रहे हैं।

यमुना नदी में जैसे जैसे पानी बढ़ रहा है। वैसे ही किसानों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। तलहटी क्षेत्र में बसे गांव के लोग बाढ़ को लेकर परेशान हैं। यमुना नदी के उफनाने से भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। यमुना नदी की बाढ़ से सेंगुर नदी भी उफान पर आ जाती है। वहीं पथार आढ़न गांव के लिए जाने वाली पक्की सड़क पर बनी पुलिया बहुत ही नीचे बनी हुई है।

इसकी वजह से शीघ्र ही पुलिया के ऊपर बाढ़ का पानी आ जाता है। बुधवार देर यमुना का जलस्तर बढ़ने से रात पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा। पक्की सड़क डूब जाने से आढ़न पथार गांव के लोगों का मुगल रोड से संपर्क टूट गया है। पुलिया के ऊपर लगभग तीन फीट तक अधिक पानी बह रहा है। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों व ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पथार गांव के वीरेंद्र सिंह, टिंकू, छोटे, सुरेश, बाबू आदि ने बताया कि नाव का साधन न होने से गुरुवार को स्कूल जाने वाले बच्चों को परिजनों ने कंधों में बैठा कर पार कराया। तब कहीं जाकर बच्चे स्कूल पहुंच सके।

वहीं क्योंटरा बांगर, पथार, मुसरिया, चपरघटा, नयापुरवा, नगीना बांगर, बम्हरौली घाट, देवराहट समेत अन्य गांव के लोगों का कहना है कि लगभग हर वर्ष बरसात में यमुना नदी में बाढ़ आने से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। वहीं मवेशियों के लिए चारे का भीषण संकट उत्पन्न हो जाता है। फिलहाल अभी यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 03.60 मीटर दूर है।

गुरुवार को यमुना नदी का जलस्तर दोपहर 12 बजे तक 103.20 मीटर पर बह रहा है। हालाकि जलस्तर बढ़ने की गति बिल्कुल धीमी हो गई है। देर रात तक जलस्तर में स्थिरता हो सकती है। -सौरभ यादव शिफ्ट प्रभारी केंद्रीय जल आयोग केंद्र कालपी

यह भी पढ़ें- Auraiya: किशोरी के साथ छेड़खानी करने पर दोषी को तीन वर्ष की कैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये का जुर्माना

 

ताजा समाचार

अमेरिकी एयरलाइन बोइंग कंपनी के 30 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर, जानिए क्यों?
हल्द्वानी: मां के अवैध संबंध के चलते गई धर्मेंद्र की जान, पड़ोसी ने मुर्गी मारने के बहाने बुलाया और...
अमित शाह हिंदी दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- हिंदी और अन्य भाषाओं के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं, वे सखियां हैं
Kanpur News: अब बिंदकी में मिला स्वाइन फ्लू का रोगी...शहर में तीन रोगियों का चल रहा इलाज, एक की हुई मौत
Kanpur: ट्रेड शो में पहली बार जाएंगे कृषि निर्यातक भी, वियतनाम के कंट्री पार्टनर बनने से कृषि उत्पादों के ऑर्डर मिलने की संभावना
IFFSA Toronto 2024 में शबाना आजमी को किया जाएगा सम्मानित, फिल्म 'अंकुर' के साथ किया था डेब्यू