Janmashtami 2024: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की…उन्नाव में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

रात 12 बजते ही घरों व मंदिरों में बजने लगे शंख व घंटा-घड़ियाल

Janmashtami 2024: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की…उन्नाव में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

उन्नाव, अमृत विचार। जिले में सोमवार को बड़े धूमधाम से भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव घरों व मंदिरों में मनाया गया। जैसे ही घड़ी की दोनों सुईयां 12 पर पहुंची वैसे ही घरों और मंदिर में घंटे-घड़ियाल बजने लगे। शंखों की ध्वनि से मंदिर के परिसर गुंजायमान हो गए। मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी कृष्ण जन्म होते ही पूजन अर्चन शुरू हो गया।  

भक्तों ने लड्डू गोपाल (कन्हैयालाल) को पहले जल और उसके बाद पंचामृत से स्नान कराया। नए वस्त्र पहनाए। भजन कीर्तन के साथ आरती की गई। इसके बाद पंचामृत व पंजीरी और खीर का प्रसाद वितरण किया गया। देररात तक कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची रही।  सोमवार को जनपद में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों में भव्य सजावट की गई। शहर व ग्रामीण इलाकों में भी मंदिरों के साथ-साथ भव्य झांकियां सजाई गई। पुलिस लाइन स्थित मंदिर रंगबिरंगी सुंदर झालरों से जगमगाता रहा। दिनभर मेहनत करके भक्तों ने घरों में भव्य झांकियां बनाईं। देर शाम भक्तो ने ह्र्सौल्लास के साथ सोहर, भजन- कीर्तन गाते हुए। एक दुसरे को बधाई दी।  

जन्माष्टमी उन्नाव 1

कहीं कहीं जिले में श्री कृष्ण जन्म के समय लाइट चली गई। जिससे अंधेरा छा गया। लेकिन 12 बजते ही जब भगवान ने जन्म लिया तभी अचानक सप्लाई बहाल हो गई। वहीं लाउडस्पीकरों पर बजते भजनों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने इस दिन व्रत रखकर भगवान कृष्ण की पूजा की। जैसे ही रात के 12 बजे वैसे ही कृष्ण जन्मोत्सव शुरू हो गया। मंदिरों में पुजारियों ने तो घरों में भक्तों ने भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।  इसके बाद हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की व यशोदा जायो लल्ला, मचो है आज हल्ला आदि भजनों से मंदिर व घर गुंजायमान हो गए।

वहीं पुलिस लाइन में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। यहां सजाई गई झांकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली रही। राधा-कृष्ण की झांकी का दर्शन कर लोग धन्य होते रहे। इसके अलावा जिले भर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। वहीं, पुलिस लाइन के अलावा जिले के सभी थाना-कोतवाली में भी कृष्ण जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

ये भी पढ़ें- Kanpur प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज अवस्थी व पत्रकार मुंतजिर गए सलाखों के पीछे...बढ़ी अपहरण की धारा, इस वजह से नहीं मिली रिमांड

 

ताजा समाचार

Bareilly News | बरेली में दूसरे दिन भी जोगीनवादा में जुलूस-ए-मोहम्मदी रोका। भारी तनाव फोर्स डटी।
मुरादाबाद : श्री श्री रविशंकर ने कहा- अन्नदाता सुखी रहे, अगर किसान के आंसू बहे तो वह किसी काम का नहीं
PM मोदी ने भुवनेश्वर की झुग्गी बस्ती में पीएमएवाई लाभार्थियों से की बातचीत, लाभार्थी की पुत्रवधू ने खीर परोस कर दी जन्मदिन की बधाई
पीलीभीत: चिता से खोपड़ी उठा ले गया युवक, तंत्र विद्या से आखिर क्या करना चाहता था?
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष आज से शुरू, 2 अक्टूबर तक चलेंगे...ये है तर्पण की विधि
Siddique Kappan: सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की याचिका पर UP सरकार से मांगा जवाब, जानें मामला