बाराबंकी: कुर्सी इंडस्ट्रियल एरिया में तीन करोड़ की लागत से बनेगा फायर स्टेशन

बाराबंकी: कुर्सी इंडस्ट्रियल एरिया में तीन करोड़ की लागत से बनेगा फायर स्टेशन

बाराबंकी, अमृत विचार। कुर्सी इंडस्ट्रियल एरिया में फायर स्टेशन बनने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फायर स्टेशन का मानचित्र फायर डिपार्टमेंट ने यूपीएसआईडीसी को सौंप दिया है। ये फायर स्टेशन 4148 वर्गमीटर में बनकर तैयार होगा। इसके बन जाने से आस पास के सैकड़ों कारखानों …

बाराबंकी, अमृत विचार। कुर्सी इंडस्ट्रियल एरिया में फायर स्टेशन बनने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फायर स्टेशन का मानचित्र फायर डिपार्टमेंट ने यूपीएसआईडीसी को सौंप दिया है। ये फायर स्टेशन 4148 वर्गमीटर में बनकर तैयार होगा। इसके बन जाने से आस पास के सैकड़ों कारखानों को सुविधा मिलेगी। क्योंकि अभी तक जिला मुख्यालय से फायर बिग्रेड की गाड़ियों को यहां आने में घंटों का समय लग जाता था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर. पी. रॉय ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी में नया फायर स्टेशन बनेगा। जिसके निर्माण के लिए मानचित्र सौप दिया गया है। ये मुख्यालय से 35 किलोमीटर की दूरी पर बनेगा। इसके बन जाने से औद्योगिक क्षेत्र के आस पास के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अभी तक आग लगने पर मुख्यालय से फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंचने में घंटों का समय लग जाता था।

उन्होंंने बताया कि फायर स्टेशन बनने के लिए शासन से अनुमति मिल चुकी है। फायर स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव शासन में कई वर्षों से लंबित था जिसे मंजूरी मिल गयी है। यहां दो गाड़ियां होंगी और 25 कर्मचारियों का स्टॉप होगा। कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण भी होगा। साथ ही प्रशासनिक भवन तैयार कराया जाएगा। यूपीएसआईडीसी को निर्माण कराने की जिम्मेदारी मिली है। वहीं लोगों में खुशी है कि गर्मी के मौसम में जो आगजनी होती थी उससे लाखों रुपये का नुकसान होता था। इन सब चीजों पर लगाम जरूर लग जायेगी।