बरेली : पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

शुक्रवार को भर्ती परीक्षा देकर आया था, घटना से मचा परिवार में कोहराम

बरेली : पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट कर आए छात्र ने फांसी लगाकर  आत्महत्या कर ली। घर का चिराग बुझ जाने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की शुक्रवार को परीक्षा देकर लौटे छात्र योगेश सिंह पुत्र अजय पाल सिंह ने घर में ही शनिवार देर रात 12 बजे के बाद फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। वह जिला रामपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर आया था। छात्र मूल रूप से मंजा सैदापुर का रहने वाला था। वर्तमान में एसडीएम कॉलोनी में थाना क्षेत्र के गांव पडेरा निवासी गौरव सिंह के मकान में किराए पर रहता था। साथी छात्र युवराज सिंह पुत्र मनोज सिंह के साथ परीक्षा देकर रामपुर से वापस आया था, पिछले एक महीने से युवराज सिंह के साथ किराए पर रह रहा था। रात्रि 12:00 बजे दोनों ने एक साथ खाना खाकर  अपने नीचे रूम में आकर लेट गए और उसने किसी समय आत्मघाती कदम उठा कर जीवन लीला समाप्त कर ली।