UP Police Constable Recruitment Exam का आज जारी होगा Admit Card, जानिए कैसे और कहां से करें डाउनलोड

UP Police Constable Recruitment Exam का आज जारी होगा Admit Card, जानिए कैसे और कहां से करें डाउनलोड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शुक्रवार 23 अगस्त को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड मंगलवार को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी uppbpb.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए UPPBPB के एक्स अकाउंट पर डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

बता दें कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 के बीच होगी। यह परीक्षा पहले फरवरी में हुई थी। लेकिन पेपर लीक होने कारण इसे रद्द कर दिया गया था। इस बार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों पर काफी सख्ती बरती जाएगी।

जानिए कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं- https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

1- यूपी पुलिस सिपाही भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in या https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx पर जाएं।

2- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को खोलें।

3- वहां मांगी गईं लॉगिन डिटेल्स एंटर करें।

4- इतना करते ही यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2024 आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा।

5- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 23 अगस्त 2024 यानी परीक्षा के दिन के लिए सभी पेजेस का प्रिंटआउट (A4 पेपर पर) निकालकर ले जाएं। 

यह भी पढ़ें:-कोलकाता रेप-हत्या कांड: सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख, कहा- देश एक और दुष्कर्म की घटना का इंतजार नहीं कर सकता

ताजा समाचार

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने दिया राजस्थान रॉयल्स को 189 रनों का लक्ष्य
लखनऊ के चिकित्सकों को मध्य प्रदेश में मिला सम्मान, डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित 
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बन रहा शुभ संयोग, ज्योतिषाचार्य ने बताया- इन चीजों का करें दान... इनको खरीदने से होगा लाभ
ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से लगातार दूसरे दिन पांच घंटे की पूछताछ, कल फिर किया तलब 
संभल हिंसा में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार...पुलिस के वाहनों में लगाई थी आग
Kanpur: कांग्रेस के पूर्व विधायक को खींच कोतवाली ले जाने पर हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की, तिलक हाल बना छावनी, नारेबाजी