Kolkata Doctor Case: कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने की हड़ताल...गेट किया बंद, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कोलकता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोश

Kolkata Doctor Case: कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने की हड़ताल...गेट किया बंद, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कानपुर, अमृत विचार। कोलकता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई, जिसके बाद से पूरे देश में डॉक्टरों के साथ ही आम लोगों में भी काफी आक्रोश है। इसका असर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में देखने को मिल रहा है। 

शुक्रवार को जीएसवीएम के रेजिडेंट्स हड़ताल पर चले गए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इतना ही नहीं, रेजिडेंट्स ने हैलट अस्पताल का गेट बंद कर दिया। इस दौरान गेट के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ लग गई।

कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में शुक्रवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के रेजिडेट्स परिसर हैलट ओपीडी में एकत्र हुए और हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही वी वॉन जिस्टस आदि नारे लगाए और रेजिडेंट्स की सुरक्षा की मांग सरकार से की। 

रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक ये संघर्ष जारी रहेगा। जिस तरह से सबूतों को मिटाने का काम किया जा रहा है। उस पर भी पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पूरा मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और मामले में जो भी आरोपी है, उन सभी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Kanpur: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

ताजा समाचार