Railway: रंग लाई काम के प्रति निष्ठा, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सजग 18 कर्मचारियों को मिला सम्मान

Railway: रंग लाई काम के प्रति निष्ठा, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सजग 18 कर्मचारियों को मिला सम्मान

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे में काम करने वाले 18 कर्मचारियों की कार्य के प्रति लगन रंग लाई है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सजग रहने वाले इन कर्मचारियों को विभाग की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। सोमवार को राजधानी स्थित मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को यह सम्मान मिला है।

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने कहा कि यात्री सुरक्षा के प्रति हमारे कर्मचारी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ अपना कार्य करते हैं। उनकी इसी कर्तव्यनिष्ठा को और बल प्रदान करने की लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को उनके कार्य के लिए बधाई भी दी।

पुलिस रेलवे

इन कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

लखनऊ जंक्शन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आर.पी.पाण्डेय, सीतापुर के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राजेन्द्र कुमार बॉगड़,बिसवां के ट्रैकमेन्टेनर विनोद कुमार,रविकान्त गौड़,रोहित कुमार, आकाश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, रतीराम,अनिल कुमार पासवान, राम मगन और रविन्द्र कुमार, वेल्डर-।। विनोद कुमार, ब्लैक स्मिथ नित्यानन्द मौर्य को सम्मानित किया गया है। साथ ही जेई  विंध्याचल सिंह, रोजा जंक्शन के सहायम लोको पायलट प्रदीप कुमार, ट्रेन मैनेजर सुनील कुमार यादव, परसेंडी के स्टेशन मास्टर संजय कुमार को भी गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सम्मान मिला है। बताया जा रहा है इसके अलावा एक अधिकारी और 6 अन्य कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें: SGPGI: दिखना चाहते हैं आकर्षक और सुंदर, तो यह तकनीक करेगी मदद, 100 से अधिक लोगों ने उठाया है इसका फायदा