बदायूं: मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने वाली टीम सम्मानित

14 जून को खेत मे ले जाकर 10 साल की बच्ची से वीरेश यादव ने किया था दुष्कर्म

बदायूं: मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने वाली टीम सम्मानित

बदायूं, अमृत विचार। थाना कादरचौक पुलिस ने शनिवार शाम मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से खुश क्षेत्र के लोग थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष और दारोगा का माल्यार्पण करके सम्मानित किया और बधाई दी। कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार से कार्रवाई की जानी चाहिए।

कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 10 साल की बेटी से गांव मौसमपुर निवासी वीरेश यादव ने 14 जून को खेत पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़िता का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया। आंवला सांसद नीरज मौर्य, शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने पीड़िता और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी थी। पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं। 

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री को फोन करके घटना से अवगत कराया था। जिसके कुछ घंटों के बाद ही पुलिस ने गांव खिरिया बाकरपुर के जंगल में मुठभेड़ के बाद आरोपी वीरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है वहीं कंधे पर गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। कार्रवाई के बाद रविवार सुबह क्षेत्र के लोग थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह और वीरपाल सिंह के साथ गिरफ्तारी करने वाली टीम का माल्यार्पण किया।

ये भी पढे़ं- बदायूं: दुष्कर्म के बाद सन्यासी बनकर घूम रहा था आरोपी, सीएम को बताया मामला तो पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा

 

ताजा समाचार

समाजवादी पार्टी की उपचुनाव को लेकर बैठक संपन्न, सांसद अवधेश प्रसाद बोले-जीतेंगे सभी सीटें   
संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से होगा शुरू, 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 
बागेश्वर: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी और उसके भाई पर मुकदमा
गोरखपुर: सीएम योगी बोले- नए दौर के अनुरूप चलाने होंगे तकनीकी पाठ्यक्रम
कानपुर के पूर्वी जोन में 30 और पश्चिमी जोन में 10 दरोगा किए गए इधर से उधर, यहां मिली तैनाती...पढ़ें...
गोंडा: अब 8 जुलाई से लगेगी परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी, 2177 विद्यालयों को मिल चुका है टैबलेट