आज का राशिफल। 22 जून, 2024

आज का राशिफल। 22 जून, 2024

मेष

आज प्रेमी जन पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। बाहर का भोजन करने से बचें वरना स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है। अपने गुरुजनों से विवाद न करें। किसी आवश्यक काम को लेकर आपको धन उधार लेना पड़ सकता है।

वृष

आज आपको काफी विचारवान होने की आवश्यकता है। घर के सभी सदस्यों से मिलजुल कर रहें। व्यवसाय को लेकर आपके मन में चिंता हो सकती है। खर्च बढ़ने के कारण आप आवश्यक कार्यों पर कम ध्यान दे सकते हैं।

मिथुन

आज आपका मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। घर के रखरखाव आदि में आप काफी ध्यान देंगे। पुराने लोन को चुकता कर सकते हैं। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय काफी अच्छा है।
 

कर्क

आज ऑनलाइन कारोबार करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दांपत्य संबंधों में प्रेम और समर्पण भाव की भावना रहेगी। घर के जरूरी कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपकी क्षमताओं की लोग प्रशंसा करेंगे।

सिंह

आज किसी प्रिय मित्र से वैचारिक मनमुटाव हो सकता है। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों में आपको पड़ने से बचना चाहिए। लोग आपकी भावनाओं का अनादर कर सकते हैं। नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं।

कन्या

आज विरोधियों से आपकी सीधी टक्कर हो सकती है। भविष्य के प्रति निश्चिंत हो सकते हैं। आपको शांत होकर विचार करना चाहिए। व्यापार में आपको कठिन परिश्रम के बाद ही धन लाभ होगा। कारोबार में आपके संबंधों में सुधार आएगा।

तुला

आज आप किसी कठिन डील को अपने पक्ष में ला सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। नई संपत्ति लेने का सोच सकते हैं। आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध मधुर बनाकर रखें।

वृश्चिक

आज अति उत्साह में आपके काम बिगड़ सकते हैं। घर में लोगों के साथ अनबन हो सकती है। आपको शांत होकर अपना काम करना चाहिए। थोक व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ेगा।

धनु

आज सहकर्मियों से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। आप व्यापार में लाभ बढ़ाने के तरीकों पर काम करेंगे। व्यापार में धन लाभ होने से आपके ऊपर से आर्थिक दबाव कम होगा। वैवाहिक संबंध मधुर व मजबूत रहेंगे। उच्च शिक्षा में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है।

मकर

आज कारोबार में तकनीकी मामलों के कारण कुछ अड़चनें आ सकती हैं। यात्राओं को टालना फिलहाल आपके लिए हितकर होगा। वैवाहिक जीवन थोड़ा कमजोर रहेगा। क्रोध और तनाव से आपको बचना चाहिए। किसी से भी अपनी गुप्त बातें शेयर न करें।

कुंभ

आज टेक्सटाइल के कारोबार से जुड़े लोगों का व्यापार बढ़ेगा। बौद्धिक लोगों की संगत में रहना उत्तम होगा। उधार में दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपके घर कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। आप उनसे काफी प्रसन्न रहेंगे। उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।

मीन

आज शाम के समय किसी उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझने की संभावना बन रही है। आप लोगों को अपने पक्ष में ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना का विकास होगा।

 

ताजा समाचार

Kanpur: सुबह पानी बरसा, रात तक आधा शहर बिजली को तरसा, घरों में इनर्वटर दे गए दगा, उमस भरी गर्मी में उबल गए लोग
बागेश्वर: नहरों में पानी न होने से खेत लगे सूखने, महिलाओं ने सिंचाई कार्यालय में किया प्रदर्शन
Exclusive: Kanpur में उमरा वीजा लेकर अब पूरे सऊदी में कहीं भी जाने की छूट...भारत-सऊदी के बीच बढ़ेगा पर्यटन व व्यापार
अल्मोड़ा में 25 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
Kanpur News: इरफान के लिए कपिल सिब्बल को खड़ा करेंगे अखिलेश...परिवार को उप चुनाव का टिकट देने में मिल सकती वरीयता
रायबरेली: सड़क किनारे खड़ा मिला 25 मृत मवेशियों से लदा DCM, आसपास के गांव में सनसनी