BJP ने कई राज्यों में बनाए प्रभारी, शिवराज को मिली झारखंड की कमान

BJP ने कई राज्यों में बनाए प्रभारी, शिवराज को मिली झारखंड की कमान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चार राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। 

पार्टी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह से हरियाणा के लिए धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी और विप्लव कुमार देव को सह प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है, जबकि हिमंत विश्व शर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 

वहीं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए जी किशन रेड्डी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा के पिछले चुनाव अक्टूबर 2019 में कराये गये थे, जबकि झारखंड में उसी साल नवंबर-दिसंबर में चुनाव हुए थे। महाराष्ट्र में विस की 288, हरियाणा में 90 और झारखंड में 81 सीटें हैं। 

जम्मू-कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छे 370 और 35 ए को निरस्त किए जाने और राज्य को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर नाम से दो केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील किये जाने के बाद पहली बार विस चुनाव होने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें- NSA अजीत डोभाल ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

ताजा समाचार

लखीमपुर खीरी: शादी से दस दिन पहले युवती लापता, पुल की रेलिंग में बंधा मिला दुपट्टा
Love Sex Aur Dhokha: लखीमपुर में दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार, नहीं आई बारात, शादी के सपने हुए चकनाचूर
JDU और BJP के बीच अवसरवादी गठबंधन... बिहार में बोले खरगे- महज कुर्सी के लिए पाला बदलते हैं नीतीश
स्टेडियम के स्टैंड्स से नाम हटाए जाने पर बोले अजहरुद्दीन- लोकपाल के आदेश के खिलाफ अदालत जाऊंगा
Kanpur: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव ने देखी रोबोटिक्स और गणित लैब, इन पुस्तकों का किया विमोचन...
बरेली: इंसानियत की मिसाल बनीं एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू, खंडहर में मिले मासूम को बचाया