'कौवों' को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला...6 महीने में मारे जाएंगे 10 लाख कौवे!

'कौवों' को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला...6 महीने में मारे जाएंगे 10 लाख कौवे!

नैरोबी। केन्या सरकार देश के सभी समुद्रीय तटीय इलाकों में भारतीय कौवों की बढ़ती संख्या से बेहद परेशान है। ऐसे में सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अगले 6 महीने में 10 लाख कौवों को मौत के घाट उतारने का आदेश जारी किया है। 

कौस4

केन्या सरकार के मुताबिक, बढ़ती संख्या के साथ अब ये कौवे इतने आक्रामक हो गए हैं कि दूसरे पक्षियों के घोसलों को उजाड़ देते हैं और लोगों पर भी हमला करने से नहीं चूकते। जिसके चलते देश की टूरिस्ट और होटल इंडस्ट्री को काफी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में केन्या सरकार ने कौवों की बढ़ती संख्या से परेशान होकर इस साल के आखिर तक 10 लाख कौवों को मारने का फैसला लिया है। केन्या सरकार के मुताबिक ये कौवे भारतीय मूल के हैं, जोकि काफी आक्रामक हो चुके हैं और दशकों से लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। 

्ककिु666

इसके अलावा इन कौवों की वजह से स्थानीय पक्षियों की आबादी पर असर पड़ रहा है। इसको लेकर केन्या वन्यजीव सेवा ने कहा है कि भारतीय कौवे आक्रामक विदेशी पक्षी हैं। जो लुप्तप्राय स्थानीय पक्षी प्रजातियों का भी शिकार कर रहे हैं। इसके अलावा केन्याई तटीय क्षेत्र में होटल कारोबारियों और किसानों ने भी इन कौवों को लेकर आक्रोश जताया है। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। 

ऐसा माना जाता है कि साल 1940 में काफी भारतीय कौवे पूर्वी अफ्रीका चले गए थे, जिसके बाद से वहां इन कौवों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और आक्रामक हो गए हैं। ये भारतीय कौवे केन्याई तट पर छोटे देसी पक्षियों के घोंसलों को नष्ट करने के साथ ही उनके अंडों और चूजों को खा जाते हैं। 

कौल4

वहीं इन आक्रामक कौवों की वजह से केन्या के समुद्रीय तटीय इलाकों के होटल व्यवसायी भी खासे परेशान हैं, क्योंकि ये कौवे पर्यटकों को भोजन का आनंद लेने में बाधा बनते हैं। माना जा रहा है कि सिर्फ केन्याई तट क्षेत्र में इन कौवों की संख्या लगभग 10 लाख है। ऐसे में इन कौवों को नियंत्रित करने के लिए केन्या सरकार ने इन्हें मारने की योजना बनाई है।

ये भी पढे़ं- रहस्यमई गांव! जहां लड़कियां होती हैं पैदा...फिर धीरे-धीरे बन जाती हैं लड़का, वैज्ञानिक भी हैरान

 

 

 

 

ताजा समाचार

इंटर टेक्निकल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट आज से शुरू, लगभग 2,300 प्रतिभागियों लेंगे भाग
कानपुर में बुजुर्ग महिला को डीजल डालकर जिंदा जलाने का किया प्रयास...पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
VIDEO : अमेरिका में बोलीं निर्मला सीतारमण- 'चार ‘आई’ करेंगे विकसित भारत के सपने को साकार
Kanpur Murder: दिव्यांग की सिर कुचल कर हत्या...खेत में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
बरेली गोलीकांड: विवादित प्लॉट पर फिर कब्जा करने की कोशिश?, SSP ने भेजी पुलिस
पन्नू की हत्या की साजिश की भारतीय जांच के नतीजों पर 'सार्थक जवाबदेही' चाहता है अमेरिका