गर्मी की तपिश में भी इन छह उपाय से महसूस करेंगे ताजगी

गर्मियों का मौसम में लू का प्रकोप बढ़ जाता है। लू से बचने के लिए और अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं। भीषण गर्मी की लहर और तेज धूप और हाई टेंप्रेचर से बचाव के लिए कुछ आसान और घर पर उपलब्ध उपाय बेहद फायदेमंद हो सकते हैं।
ये उपाय न केवल आपको ठंडक पहुचाते हैं बल्कि आपको हेल्दी और ताजगी से भरा भी रखते हैं। यहां हम लू से बचने और चिलचिलाती गर्मी से खुद को स्वस्थ रखने के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपाय बता रहे हैं। जिन्हें आपको जरूर आजमाना चाहिए।
खुद को हाइड्रेट रखें
अधिक से अधिक पानी पीते रहे इससे आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। गर्मी से राहत भी दिलाता है। एक गिलासा पानी में नीबूं का रस और थोड़ा सा नमक मिलाकर पीने से तुंरत ताजगी मिलती है। तरबूज खाने से भी पानी की कमी नहीं होती है और ठंडक मिलती है।
हल्के और ढीले कपड़े पहनें
हल्के और सूती कपड़े पहने ये कपड़े पसीना को सोखने में मदद करते है। त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं। हल्के रंग के कपड़े पहने धूप का असर कम होता है और ठंडक देते हैं।
खाने-पीने में बदलाव
दही, छाछ, ककड़ी, खीरा, पुदीना आदि का सेवन करें। ये चीजें शरीर को ठंडक प्रदान करती है। भारी तली-भुनी और मसालेदार चीजों का सेवन कम करें। क्योंकि ये गर्मी बढ़ा सकती है।
प्राकृतिक उपाय
तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर उसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। गुलाब जल का उपयोग चेहरे पर स्पे्र के रूप में करें यह ताजगी देता है और त्वचा को ठंडक देता है।
घर को ठंडा रखें
दिन के समय खिड़कियों पर पर्दे डालकर रखें ताकि धूप अंदर न आए। पंखे और कूलर का सही उपयोग करें। अगर कूलर नहीं है तो पंखे और कूलर का सही उपयोग करें, तो पंखे के सामने एक बर्तन में बर्फ रख सकते हैं जिससे ठंडी हवा मिलती है।
घर के अंदर रहे
दोपहर के समय बाहर जाने से बचें और घर पर आराम करे। ठंडे पानी से स्नान करें इससे तुरंत राहत मिलती है और ताजगी महसूस होती है।
ये भी पढ़ें। दस खराब आदतें आपको आगे बढ़ने से रोकती हैं, इस लिए आज ही रोकें ये काम