Farrukhabad Crime: भाई से विवाद के बाद युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारी...हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर

फर्रुखाबाद में भाई से विवाद के बाद युवक ने खुद को तमंचे से गोली मार ली

Farrukhabad Crime: भाई से विवाद के बाद युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारी...हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मौसी के घर रह रहे युवक ने फोन पर भाई से विवाद होने के बाद तमंचे से खुद को गोली मार ली। युवक लहूलुहान अवस्था में खेत में पड़ा मिला। पुलिस एंबुलेंस से घायल को सीएचसी ले गई। हालात गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस तमंचा खोजने में जुटी रही।

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला पीरजात निवासी देवपाल यादव (26) मां रानी देवी के साथ क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी मौसी विमला देवी के घर रह रहा है। गुरुवार रात रानी दवा लेने गई थी। शाम करीब 6 बजे देवपाल के फोन पर उसके बड़े भाई दृगपाल यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

गुस्साए देवपाल ने खेत में तमंचा से खुद के गोली मार ली। गोली पेट के ऊपर लगकर आर- पार हो गई। खेतों में घूमने गए बच्चों ने देवपाल को लहूलुहान हालात में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जानकारी पर मां रानी देवी पहुंची। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। 

सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली। हालत गंभीर होने पर देवपाल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मां रानी देवी ने बताया कि बड़ा पुत्र बाहर रहकर नौकरी कर रहा है। छोटा पुत्र देवपाल गुड़गांव में नौकरी करता था। वह दो महीने पहले ही आया था। गोली कैसे लगी इसके बारे में जानकारी नहीं है।

सीओ रविंद्र नाथ राय ने बताया कि पूछताछ में घायल ने बताया कि उसका भाई से विवाद हुआ। इसी कारण उसने खुद के तमंचे से गोली मार ली। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad Accident: बस की टक्कर से पति-पत्नी घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती