मोदी के होते हुए किसी की औकात नहीं संविधान को हटा दे :स्वतंत्र देव सिंह

रुदौली विधान सभा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को किया संबोधित

मोदी के होते हुए किसी की औकात नहीं संविधान को हटा दे :स्वतंत्र देव सिंह

रुदौली/मवई, अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में रविवार को रुदौली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत श्री राम सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज आजाद नगर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में रुदौली विधान सभा के सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही मुख्य अतिथि रहे जल शक्ति मंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर जम कर निशाना साधा। बताया कि सपा और कांग्रेस किसान हितैसी नहीं, किसान विरोधी हैं।

रविवार को विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत श्री राम सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज आजाद नगर में भाजपा द्वारा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया इस सम्मेलन में विधान सभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे स्वतंत्र देव सिंह का रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और भाजपा से लोक सभा प्रत्याशी लल्लू सिंह व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने माला पहना कर स्वागत किया। 

कार्यकर्ताओं को सर्व प्रथम रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि रुदौली विधान सभा वह धरती है जब 2012 में सपा की लहर थी तब भी यहां की जनता ने भाजपा को जीत दिलाई थी और जो सपा के लोक सभा प्रत्यासी है यह उस समय किसानों को 60 और 100 रुपए के चेक दिए थे जिसके विरोध के बाद 1500 रुपए के चेक दुबारा मिले। मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेता कह रहे हैं कि हम संविधान को खत्म कर देंगे और मैं कहता हूं कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है तब तक किसी में औकात नहीं है कि संविधान को छू भी ले। भाजपा की ही देन है कि अयोध्या में भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है और महर्षि वाल्मीकि एयर पोर्ट का निर्माण, जम्मू कश्मीर में धारा 370 का हटना आदि विपक्षी दलों को रास नहीं आ रहा है। सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक घर जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं व सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाए। लगातार तीसरी बार फिर से मोदी सरकार को और अयोध्या से लल्लू सिंह को जिता कर लोक सभा पहुंचाएं।

इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह,अंजनी साहू, अखिलेश रावत, शेखर गुप्ता, रामनेवल लोधी, शांती देवी, रघुनंदन चौरसिया, शीतला प्रसाद शुक्ल सहित आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: 200 उपनिरीक्षक पढ़ रहे तीन नए कानूनों का पाठ, शुरू हुई द्वितीय चरण की ट्रेनिंग