रामपुर: दूल्हे का रंग काला होने पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, वापस लौटी बारात

रामपुर: दूल्हे का रंग काला होने पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, वापस लौटी बारात

स्वार, अमृत विचार। दूल्हे का रंग काला होने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हा काला होने की सूचना पर दुल्हन ने भी शादी से इंकार कर दिया। जिस पर बारात बिना दुल्हन के घर वापस लौट गई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

कोतवाली के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता कुछ दिन पूर्व जनपद के मोहल्ला पहाड़ी गेट निवासी के एक युवक के साथ हुआ था। शुक्रवार रात दूल्हा बारात लेकर वधू के गांव पहुंच गया। दुल्हन पक्ष के परिवार वालों ने बारातियों की खातिरदारी की। बारात चढ़त भी धूमधाम से हुई। 

बारात चढ़त के दौरान दुल्हन पक्ष की महिलाओं में दूल्हा का रंग अधिक काला होने की काना फूंसी शुरू कर दी। देखते ही देखते महिलाओं ने इस शादी का विरोध शुरू कर दिया। दूल्हा का रंग काला होने से महिलाओं का शादी का विरोध करने की सूचना दुल्हन को हुई तो उसने भी शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का शादी से इनकार करने पर वर पक्ष में हड़कंप मच गया। 

दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन  पक्ष के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया,लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग शादी करने को तैयार नहीं हुए। जिसके चलते देर रात दूल्हा पक्ष के लोग बिना दुल्हन को लिए घर वापस लौट गए। जिसके कारण  दोनों परिवारों में शादी की खुशियां धरी की धरी रह गईं। शनिवार को फिर से दोनों पक्षों मे पंचायत बैठी और समझौते के प्रयास शुरू हुए, लेकिन समाचार भेजे जाने तक दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका था। बिन वधू के लौटी बारात क्षेत्रवासियों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये भी पढे़ं- रामपुर: घरेलू विवाद में पति ने फंदे पर लटक कर दी जान, मचा कोहराम