बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। उसका शव घर पर ही फंदे से लटका मिला। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार भधपुरा थाना कुलड़िया क्षेत्र निवासी महिला की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर पर ही फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई मान सिंह ने बताया कि उनकी बहन धारावती दिमागी रोगी थी, उनकी दवाइयां चल रही थीं। महिला का शव गुरुवार को सुबह लगभग सात बजे अपने कमरे में लटका मिला।

आगे बताया कि महिला ने सुबह ही अपने पति छत्रपाल को खेत जाने को बोला। जिसके बाद वह खेत पर चला गया और उसके कुछ समय बाद ही छत्रपाल की चचेरी बहन ने देखा तो धारावती का शव फंदे पर लटका पड़ा था। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि धारावती की शादी 2017 में हुई थी। महिला की तीन साल की बच्ची भी है जिसे वह अब रोता छोड़ गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: शीशगढ़ में बीड़ी कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, मची खलबली 

ताजा समाचार

श्रावस्ती: अनियंत्रित बाइक सड़क से खड्ड में गिरी, एक की मौत, दो घायल
IPL 2024 : शीर्ष पर काबिज केकेआर को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेंगे राजस्थान रॉयल्स
ED, CBI और आयकर विभाग कर रहें देश पर राज, बोले गहलोत- अगर कांग्रेस की सरकार होती तब भी राम मंदिर बनता
Kanpur: फ्री का नारियल पानी न पिलाने पर किया था टार्चर...चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें- पूरा मामला
VIDEO : कांस फिल्म फेस्टिवल मे कियारा आडवाणी ने बिखेरा जलवा, हाई स्लिट गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
Kanpur में खाकीधारी रक्षक से बन रहे भक्षक...सिपाही और उसके भाई की छेड़खानी से तंग आकर युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर