प्रयागराज: आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में विद्युत विभाग के जेई और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रयागराज: आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में विद्युत विभाग के जेई और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रयागराज, अमृत विचार। विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर फूल सिंह और उनकी पत्नी शिक्षिका आशा सिंह के खिलाफ विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि दंपती ने आय से अधिक संपत्ति जुटाई है।

पौने तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति मिलने के बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर कैलाश पति सिंह ने बमरौली में विद्युत मीटर विभाग के जेई फूल सिंह और प्राथमिक विद्यालय फूलपुर में कार्यरत सहायक अध्यापिका आशा सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में फूल सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। जिसके बाद बिजलेंस टीम को जांच सौंप गई थी। इस दौरान दंपति की कुल एक करोड़ 74 लाख 82 हजार रुपए पाई गई है। उन्होंने चार करोड़ 49 लाख 41 हजार की अर्जित संपत्ति इकट्ठा की है। प्रथम दृष्टया दो करोड़ 74 लाख 58 हजार से अधिक की संपत्ति पाई गई है। 

आय से 157 प्रतिशत अधिक की प्रॉपर्टी जांच में मिली है। जेई और पत्नी के पद संपत्तियों के बारे में कोई भी सबूत और बयान नहीं दिया गया है। जिसके आधार पर दोनों को भ्रष्टाचार का आरोपित बनाया गया है। मुकदमे में जांच के आधार पर भ्रष्टाचार से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ सकती है। इसके बाद दोनों के गिरफ्तारी भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-Civil Services Day: मुख्यमंत्री योगी ने दी ‘सिविल सेवा दिवस’ की बधाई और शुभकामना