Kanpur में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कांग्रेस और सपा पर जमकर बरसे, बोले- वाड्रा के टिकट पर उनकी सास और साले से पूछे सवाल...

कानपुर में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कांग्रेस और सपा पर जमकर बरसे

Kanpur में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कांग्रेस और सपा पर जमकर बरसे, बोले- वाड्रा के टिकट पर उनकी सास और साले से पूछे सवाल...

कानपुर, अमृत विचार। यूपी में राजनीतिक संभावनाएं तलाश रहे गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के टिकट को लेकर यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाएं गिनाने कानपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा कहां से चुनाव लड़ेंगे यह सवाल उनकी सास और साले से पूछा जाना चाहिये। 

बृजेश पाठक इंडी गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दल कांग्रेस और सपा पर भी जमकर बरसे। गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यूपीए नये रूप में सामने आया है, बदला कुछ नहीं है। सीने पर हाथ रखकर कहा कि यूपी की 80 सीटों पर भाजपा को कोई टक्कर देने वाला नहीं है।

भाजपा ने अंबेडकर जयंती पर अपना संकल्प पत्र जनता के सामने रखा है। इसके तुरंत बाद नेतृत्व ने अपने बड़े नेताओं को जिले में संकल्प पत्र की बातों को प्रमुखता से प्रसारित करने के लिये भेज दिया है। सोमवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शहर के लैंडमार्क होटल में इसको लेकर प्रेस वार्ता की। 

Brajesh Pathak News

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदुओं के साथ उनकी आगामी रूप-रेखा को साझा करने शहर आये हैं। उन्होंने कहा कि जनता के सुझाव के जरिये ही 76 पेज का संकल्प पत्र भाजपा ने बनाया है। जिसके जरिये हम विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाले हैं। 

भाजपा का संकल्प पत्र चार स्तंभो पर तैयार है। हमने डग्निटी ऑफ लाइफ, क़्वालिटी ऑफ़ लाइफ, क्वांटिटी ऑफ़ अपॉच्यूनिटी पर जोर दिया है। गरीब के भोजन की थाली सस्ती हो, मुफ्त राशन मिले, आयुष्मान योजना के तहत इलाज हो इसका भी ध्यान रखा गया है।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल टूरिस्ट क़ो बढ़ावा देंगें, देश, दुनिया के पर्यटक काशी में आ रहे हैं। 31 दिसंबर को गोवा से ज्यादा दर्शक काशी पहुंचे हैं। अयोध्या में भी निरंतर श्रृद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ उन्होंने संकल्प पत्र की कई बाते दोहराईं।

विपक्ष भ्रष्टाचारियों का गठबंधन

बृजेश पाठक ने कहा कि हमारा मुकाबला किसी से नहीं है। विपक्ष जीरो बटा सन्नाटा है। विपक्ष पूरी तरह से फेल और डिरेल है। सभी भ्रष्टाचारी एक जगह एकत्र हो गये हैं। यूपीए-1 और टू दोनों में ही जो लोग थे उन्हें नई पैकिंग के जरिये इंडी गठबंधन में पेश किया गया है। जनता ने नकार दिया है। इन्हें कैंडीडेट खोजे नहीं मिल रहे हैं। खास तौर पर समाजवादी पार्टी के गुंडे जो दुकान, प्लाट कब्जा करते थे। इनकी सरकार में बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं थीं।

कानपुर को बनाएंगे वर्ल्ड क्लास सिटी

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कानपुर क़ो वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में डेवलप करेंगे। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है। जनता भाजपा पर विश्वास करती है। जो हम कहते हैं वह तो करते ही हैं और जो नहीं कहते वो भी करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की सभी 80 सीटों के साथ हम कानपुर नगर की सीट भी बड़े अंतर से जीत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कानपुर की सीट पर कोई प्रत्याशी भाजपा को टक्कर देने वाला नहीं है। प्रेस वार्ता का संचालन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने किया, इसके साथ ही जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, शिवराम सिंह, रामशरण कटियार, मणिकांत जैन, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, लोकसभा मीडिया प्रभारी अंकित बाजपेई रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पिता की मौत...अंतिम संस्कार करने गया बेटा भी गंगा में डूबा, एक साथ दो मौतों से परिजनों में मची चीत्कार

ताजा समाचार

Lok Sabha Election 2024: दहशतगर्द विकास दुबे के खात्मे के बाद पहली बार हो रहा कानपुर के बिकरू में मतदान, ऐसा रहा नजारा...
हरदोई: बीमार चल रहे राजमिस्त्री ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
Lok Sabha Election 2024: उन्नाव में युवाओं और बुजुर्गों में मतदान को लेकर जोश, लंबी-लंबी लगी कतारें
यूपी की 13 लोकसभा सीट के लिए दोपहर 1 बजे तक 39.68 फीसदी मतदान
UP Lok Sabha Election 2024 Live: शाहजहांपुर में दोपहर 1 बजे तक 36.38 प्रतिशत, खीरी में 43.35 प्रतिशत और धौरहरा में 43.09 प्रतिशत मतदान...यहां देखें पल-पल की अपडेट
LIVE UP Lok Sabha Phase 4 Election: कानपुर में एक बजे तक 33.79 और अकबरपुर लोकसभा सीट में 38.2 प्रतिशत हुआ मतदान, Unnao में BLO ने जिंदा को दिखाया मृतक