बरेली: बच्चों के सामने पिता ने महिला को दिया तीन तलाक, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरेली: बच्चों के सामने पिता ने महिला को दिया तीन तलाक, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर में पति ने बच्चों के सामने महिला को तीन तलाक दे दिया। पति ने दिल्ली की महिला से निकाह कर लिया। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव मनपुरिया दलेल निवासी परवीन ने बताया कि उनका निकाह वर्ष 2001 में इरशाद मोहम्मद के साथ हुआ था। उनके छह बच्चे हैं। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति शराब पीकर मारपीट करने लगा। जेठ शमशाद, जेठानी अमन निशा, भांजी दामाद मुख्तयार, भांजी शमशीरन के कहने पर इरशाद ने दूसरा निकाह कर लिया। 30 मार्च को पति दूसरी महिला को घर ले आया। 

इसी को लेकर विवाद हुआ, तब इरशाद, शमशाद, मख्त्यार, अमन निशा और शमशीरन ने उनकी पिटाई की और बच्चों के सामने ही इरशाद ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने इरशाद, शमशाद, अमन निशा, मुख्त्यार, शमशीरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें- बरेली जंक्शन से पहली बार दौड़ी मेमू ट्रेन, जानें इसके रूट

ताजा समाचार

हरियाणा: नूंह में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगने से आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे
ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाना हमारा परम लक्ष्य: CM भजनलाल
CM स्टालिन ने सिब्बल को बार एसोसिशएन का अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कही ये बात...
18 मई का इतिहास: आज ही के दिन ‘स्माइलिंग बुद्धा’ ने भारत को परमाणु संपन्न देशों की कतार में किया था खड़ा, जानें प्रमुख घटनाएं
अब बरेली के इस गांव में ले पाएंगे छुट्टियों का मजा! बनेगा ईको टूरिज्म विलेज...मिलेंगी ये सुविधाएं
Bareilly News: जागरूकता से जीती मंडल के 69 गांवों में टीबी से जंग