आज का राशिफल। 07 अप्रैल, 2024

आज का राशिफल। 07 अप्रैल, 2024

मेष

आज खर्चों की अधिकता रहेगी। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए। नए कार्यों की शुरुआत न करें। वैवाहिक जीवन तनाव युक्त हो सकता है। गैस और कब्ज के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है।

वृष

आज व्यापारियों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। संपत्ति को लेकर डील होने की संभावना है। प्रेमीजन का सहयोग मिलेगा। धन कमाने के नए स्रोत प्राप्त होंगे।

मिथुन

आज आप आलस्य वश काम टालने का प्रयास कर सकते हैं। बोलचाल के दौरान नम्रता का भाव अवश्य रखें। जॉब में बदलाव करना फिलहाल उचित नहीं है। व्यवसाय में महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

कर्क

आज धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। रूठे मित्रों को मनाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। समस्याओं का निवारण होगा। नया निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।

सिंह

आज घर के बड़े बुजुर्गों के साथ वैचारिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। पड़ोसियों के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ अनमने से रहेंगे।

कन्या

आज उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने के कारण इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। जॉब में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें।

तुला

आज नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। अपनी क्षमताओं और योग्यता का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। व्यापार के लिए लोन लेने का विचार बना रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें।

वृश्चिक

अाज संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। मन में नए और रचनात्मक विचार जन्म लेंगे। कमीशन से जुड़े कार्यों में परेशानी होगी। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। अपना व्यवहार हमेशा मधुर बनाए रखें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

धनु

आज आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। किसी मित्र के प्रति गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। कर्मचारियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। कारोबारी कार्यों से यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर

आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं। कमर और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। धैर्यवान होकर के काम करना लाभकारी होगी। व्यस्तता के बावजूद अपने काम को प्राथमिकता देंगे। गुरु तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कुंभ

आज मन में किसी के भी प्रति बैरभाव न रखें। छाती में जलन की शिकायत हो सकती है। अपने स्वभाव को संयमित रखें। किसी परिजन को लेकर चिंतित हो सकते हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। लोग आपके सही कार्यों का भी विरोध करेंगे।

मीन

आज जॉब में अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।