कासगंज: मौसम बदलने से बढ़ीं बीमारियां, बुखार से महिला की मौत

कासगंज: मौसम बदलने से बढ़ीं बीमारियां, बुखार से महिला की मौत

कासगंज, अमृत विचार। मौसम परिवर्तन के साथ ही बीमारियां बढ़ गई हैं। लोग परेशान हैं। अस्पतालों में मरीजों की कतारें लग रही हैं। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुखार से पीड़ित महिला की मौत हुई है। परिजनों ने हंगामा किया है। साथ ही चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने जांच की बात कही है। वही अस्पतालों में मरीजों की कतार लग रही है। 

गंजडुंडवारा के गांव करमपुर निवासी 38 वर्षीय महिला बुखार से पीड़ित हुई। वह अपने मायके उस्मानपुर थाना क्षेत्र सिकंदरपुर वैश्य में 15 दिन पर से रह रही थी। मृतका के भाई धीरज ने बताया उनको बुखार आ गया। उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

आरोप है कि चिकित्सक डिग्री धारक नहीं था।  कई दिनों तक चिकित्सक उनका उपचार करता रहा, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। शनिवार की सुबह जब हालत बिगड़ने लगी तो गंजडुंडवारा के दूसरे निजी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही सुमन ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस, कराया शव का पोस्टमार्टम 
महिला की मौत की खबर गंजडुंडवारा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। 

गंजडुंडवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया परिजन डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई तहरीर प्राप्त होती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ राजीव अग्रवाल ने बताया सूचना प्राप्त हुई है। तत्काल वहां के अधिकारियों को सूचित किया गया। क्लीनिक को सीज किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- कासगंज: पुलिस कार्यालय पर परिवार परामर्श केंद्र की बैठक, एक दंपती के बीच काउंसलरों ने कराया सुलह-समझौता