आज का राशिफल। 24 मार्च, 2024

आज का राशिफल। 24 मार्च, 2024

मेष

आज किसी अच्छे और जन-कल्याण के कारण स्वयं पर गर्व की अनुभूति भी होगी। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। आपका मन अशांत रहेगा। प्रेम संबंधों में विवाद होने की आशंका है। गैस और जलन के कारण आपको समस्या हो सकती है।

वृष

आज प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के अत्यधिक उपयोग के कारण आपकी निद्रा खराब हो सकती है। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय होने का प्रयास करेंगे।

मिथुन

आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करने से आपको प्रसन्नता होगी। दोस्त की मदद से महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क

आज लोगों के बीच अपनी छवि को लेकर थोड़े सतर्क रहेंगे। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। पुराने ऋणों के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।

सिंह

आज नई योजनाओं को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। सहकर्मियों के मन में आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रहेगा। व्यवसाय में नए संबंध विकसित होने की संभावना बन रही है। विदेश यात्रा में परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

कन्या

आज संतान के व्यवहार और स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। अनावश्यक यात्रा और बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय बर्बाद न करें। किसी आर्थिक योजना में धन निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी ले लें।

तुला

आज प्रेमी आपके प्रति समर्पण भाव रखेगा। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। शाम के समय आपका मन कुछ खिन्न रहेगा। व्यवसाय में अचानक धन लाभ प्राप्त होने की संभावना है। बच्चों की प्रतिक्रिया और विचारों का सम्मान करें।

वृश्चिक

आज अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। संतान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ अन्य विधाओं में भी सक्रिय रहेंगे।

धनु

आज बिगड़े रिश्तों को सुधारने में सफलता मिलेगी। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। घर में क्लेश होने की आशंका है। आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

मकर

आज मानसिक अशांति और अवसाद जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। साझेदारी वाले काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में आपको जटिल काम सौंपे जाने की संभावना है।

कुंभ

आज धन से जुड़े मामलों में उधारी से आपको बचना चाहिए। शाम को आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने में सफलता मिल सकती है। आपकी सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

मीन

आज संपत्ति विवाद उभर के सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर काफी सावधान रहेंगे। प्रेम संबंधों में शंका और वहम की जड़े न पड़ने दें। आपका कोई काम लोगों को प्रभावित कर सकता है। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें।