कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों और विदेशी कोष की निकासी से शेयर बाजार में गिरावट

कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों और विदेशी कोष की निकासी से शेयर बाजार में गिरावट

मुंबई। कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों और विदेशी कोष की निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट आई। कमजोर शुरुआत के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 314.56 अंक गिरकर 72,782.72 पर आ गया।

एनएसई निफ्टी 101.65 अंक गिरकर 22,045 पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयर प्रमुख रूप से घाटे में थे। वहीं भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर मुनाफे में थे। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिका का बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था।

आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,356.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। व्यापक बाजार में, बीएसई मिडकैप गेज 0.79 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 0.28 प्रतिशत नीचे था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 85.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। बृहस्पतिवार को बीएसई बेंचमार्क सूचकांक 335.39 अंक की बढ़त के साथ 73,097.28 पर बंद हुआ। निफ्टी 148.95 अंक बढ़कर 22,146.65 पर पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें- विदेशी कोष की ताजा निकासी के कारण शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट

ताजा समाचार

अयोध्या: इंटरमीडिएट में प्रदेश में दसवां स्थान पाने वाली मेधावी को किया सम्मानित 
लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने पंजाब के लिए चार उम्मीदवार किए घोषित, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
लोकसभा चुनाव 2024 : नेहरू के गढ़ में खिलेगा कमल या दौड़ेगी साईकिल
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर ED को नोटिस, SC ने मांगा जवाब
लोकसभा चुनाव 2024: 'मुस्लिम करते हैं सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल', जानिए जनसंख्या वृद्धि नियंत्रण पर क्या बोले ओवैसी?
लोहिया संस्थान: कर्मचारियों को नहीं मिला बोनस, निदेशक बोले जल्द होगा समस्या का समाधान