Banda: जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अयोध्या रवाना हुए सैकड़ों रामभक्त की टोली...सदर विधायक ने झंडी दिखाकर किया रवाना

बांदा से जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अयोध्या रवाना हुए सैकड़ों रामभक्त की टोली

Banda: जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अयोध्या रवाना हुए सैकड़ों रामभक्त की टोली...सदर विधायक ने झंडी दिखाकर किया रवाना

बांदा, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों से 16 बसों में करीब आठ सैकड़ा रामभक्तों को श्रीराम धाम अयोध्या के लिए रवाना किया गया। सभी रामभक्त अयोध्या में स्थापित भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे।

लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही सत्ताधारी भाजपा ने लोगों में भगवान श्रीराम की भक्ति का संचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में शहर के दोनों मंडलों समेत महुआ और बिसंडा मंडल से करीब आठ सैकड़ा लोगों को श्रीराम धाम अयोध्या के लिए रवाना किया गया है। 

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने शहर के जीआईसी मैदान से प्रत्येक मंडल की चार-चार बसें यानी सदर विधानसभा क्षेत्र से कुल 16 बसों को भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया। बसों में सवार रामभक्त मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए अयोध्याधाम के लिए रवाना हुए। 

सदर विधायक श्री द्विवेदी ने बताया कि अभी तो यह शुरुआत है, आगे सभी गांव, मजरों, पुरवों और वार्डों-मोहल्लों से रामभक्तों को भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए भेजे जाने की व्यवस्था की जाएगी।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बडोखर स्वर्ण सिंह सोनू, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू, पुष्कर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण द्विवेदी, पंकज रैकवार, नगर अध्यक्ष दक्षिणी राकेश गुप्ता दद्दू, मंडल अध्यक्ष बिसण्डा रंजीत सिंह, संतोष राजपूत, प्रकाश नारायण तिवारी नीलू, राहुल द्विवेदी समेत तमाम भाजपाई शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- BREAKING: फतेहपुर में पेड़ से टकराई कार...तीन की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल, गोदभराई समारोह से लौटने के दौरान हादसा