Etawah: ताखा पहुंचे स्पेनिश पर्यटक... गावों का भ्रमण कर जाने रीति रिवाज व भारतीय संस्कृति, खेतों को देख बोले- कितनी अच्छी हरियाली है

इटावा के गांवों का स्पेनिश पर्यटकों ने भ्रमण किया

Etawah: ताखा पहुंचे स्पेनिश पर्यटक... गावों का भ्रमण कर जाने रीति रिवाज व भारतीय संस्कृति, खेतों को देख बोले- कितनी अच्छी हरियाली है

इटावा, अमृत विचार। स्पेनिश पर्यटकों ने यहां गावों का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीण परिवेश को नजदीक से जाना। यहां के लोगों का आध्यात्म के प्रति जुड़ाव के बारे में जाना। खेतों को देख कहा हरियाली बहुत अच्छी है।

भारत के आध्यात्म और परिवेश को जानने की ललक स्पेन के कुछ लोगों को भारत खींच लाई। स्पेन से आए पर्यटक शनिवार को उत्तर प्रदेश के इटावा जिला पहुंचे। यहां उन्होंने गांव का भ्रमण किया। इस मौके पर लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। 

हिंदू रीति रिवाज को देखने 29 दिन के भारत भ्रमण पर आए स्पेन से भारत आये जेसुस, बेलेन, मारियान व मगाली बनारस से सीधे ताखा के रिदौली गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गांव को देखा और खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों, आलू की फसलों को देखकर काफी खुश नजर आये, यहां  बाजार में खरीदारी की। इसके बाद वह लोग किशनी थाना पहुंचे। 

Spanish Tourist

मारियान ने बताया कि वह परिवार व मित्र के साथ भारत के हिंदुस्तानी रीति रिवाज को देखने आई है। 33 वर्ष पहले जब वह पहली भारत आयीं थी तो वह बनारस गई थी। जहां गंगा नदी के पानी में बदबू आती थी। इस बार उन्होंने गंगा नदी को देखा तो बिल्कुल अलग मिली। 

पानी में कोई बदबू नहीं मिली। उसके पानी को पिया भी और स्नान भी किया, गांव के लोगों के लिए बताया कि जनसंख्या ज्यादा होने पर लोग मेहनती व खुश रहते हैं। जेसुस ने बताया कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को वह अन्य राजनेताओं की तरह समझते थे, लेकिन उन्होंने देश का बहुत विकास कराया। वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ राजनेता है। 

सभी पर्यटकों ने भुने हुए आलू को हरे धनियां की चटनी के साथ स्वाद लिया।  कहा कि पहली बार इस व्यंजन को उन्होंने खाया है। शनिवार रात वह लोग हिंदुस्तानी रीति रिवाज ट्रेवल कंपनी के मालिक और हिंदी अनुवादक विजय प्रजापति के रिश्तेदार के घर जाकर स्थानीय ग्रामीणों से मिले। 

ग्रामीण परंपराओं को करीब से जाना

उन्होंने बताया कि वह लोग भारत भ्रमण के दौरान गांवों में गये और ग्रामीण परंपराओं को करीब से जाना। स्पेनिश पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली, मंडावा राजस्थान, चित्रकूट, बनारस जगहों का भ्रमण किया यहां पर लोगों से मिले। संस्कृति के बारे में जानने का प्रयास किया। पर्यटकों ने कई फोटो भी खींचे और रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे और सोमवार को अपने देश के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें- UP: सेवानिवृत्त मैकेनिकल इंजीनियर के पुत्र की मौत… चंदे से किया अंतिम-संस्कार, दंपति की पीड़ा सुन लोगों के छलक आए आंसू

ताजा समाचार

लखनऊ पहुंचा शुभम का शव, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में