अयोध्या: फोरलेन निर्माण की कछुआ चाल बनी जी का जंजाल!, सात गलियों में 6 माह से आवागमन बंद, कराह रहे लोग!

आठ मोहल्लों और कालोनियों के लोगों का आना-जाना हुआ दुश्वार, पानी का भी गहराया संकट

अयोध्या: फोरलेन निर्माण की कछुआ चाल बनी जी का जंजाल!, सात गलियों में 6 माह से आवागमन बंद, कराह रहे लोग!

अयोध्या। बसखारी-फैजाबाद फोरलेन निर्माण की कछुआ चाल ओवरब्रिज से देवकाली चौराहे तक निवास करने वाले लोगों और दुकानदारों के लिए संकट बन गई है। छह महीने बीत जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग नाला, डक्ट और फुटपाथ का निर्माण नहीं पूरा करा सका है। जिसके कारण इस मार्ग पर बसे आठ मोहल्लों और कालोनियों के लोग छह माह से सुगम आवाजाही के लिए तरस रहे हैं।

अव्यवस्थित ढंग से चल रहे निर्माण के कारण करीब 35 हजार की आबादी जलापूर्ति, जलभराव, जल निकासी समेत तमाम दंश झेल रही है। स्थिति यह है कि स्थानीय निवासियों द्वारा शिकायत के बाद भी अब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। वर्तमान में हालात यह है कि मुख्य सड़क तक आने वाली सभी सात गलियों से बाहर आना दूभर हो गया है। बच्चों के स्कूल जाने के साथ महिलाओं के चौक बाजार और लोगों के दफ्तर जाने में दुरुह हालत है।

इतना ही नहीं जल निकासी नाली की और सप्लाई वाटर के कनेक्शन पानी के बंद कर दिए गए हैं। मुख्य मार्ग पर दीवाल नुमा डिवाइडर अलग बनाकर छोड़ दिया गया। न तो उस पर आने-जाने का एप्रोच मार्ग बनाया गया न उतरने का। जिसके कारण लोगों को अपने घरों से निकलने में तमाम पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। कबीर नगर वार्ड के पार्षद चंदन सिंह कहते हैं कि फैमिली बाजार, स्मार्ट बाजार के बगल में इस तरह से लगभग सात गलियां पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

पानी की सप्लाई छह महीने से ठप है तो जल निकासी की नालियों में निर्माण सामग्री ठुसी पड़ी है। गंदा पानी घरों में वापस लौट रहा है। गलियों में जलभराव सेआवागमन पूरी तरह से बाधित है। कोई गली से रोड पर आ नहीं सकता है। लोगों ने बताया कि कहीं भी कोई उससे एप्रोच वे बनाया ही नहीं गया है। कर्मचारियों से बात करने पर कहते हैं कि कर देंगे मगर छह महीने से जस की तस स्थिति है।

'विकास सही लेकिन दुश्वारियां भी देखी जानी चाहिए'

गणेशपुरी कालोनी के अजीत सिंह और प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विकास सही है लेकिन समस्या पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। बताया कि शिकायत पर न कोई सुनवाई हो रही न समाधान। प्रकाश गुप्ता, राजा मान सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रवीण सिंह, अमित त्रिपाठी ने कहा कि गली से निकलने के लिए दस बार सोचना पड़ता है। जिस तरह से निर्माण हो रहा है वह कदापि मानक और जनसुविधा के अनुरूप नहीं है। बताया कि ओवरब्रिज से लेकर देवकाली चौराहे तक अगल-बगल के सभी कालोनियों की बेहद बुरी स्थिति है।

यह इलाके है सर्वाधिक प्रभावित

गणेशपुरी कालोनी, केके बाबू की कोठी, स्मार्ट बाजार के बगल डॉ चितरंजन वर्मा की गली, स्वामी कुंज को जाने वाली गली, नई धर्मशाला के बगल नवजीवन ज्योति हॉस्पिटल जाने के लिए गली,  पुराना फैमिली बाजार के बगल हनुमत नगर कॉलोनी, डॉ एस बी सिंह की गली, डाॅ गंगवार सर्जन गली समेत कुल आठ गलियां पूरी तरह से बंद हो गईं है। 

7 गलियां पूरी तरह बंद 
35 हजार की आबादी प्रभावित 
8 मोहल्ले व कालोनियां जद में 

प्रमुख समस्याएं 

आवागमन बंद 
जल निकासी बंद 
जलभराव 
एप्रोच मार्ग नहीं 
दिवाल नुमा डिवाइडर संकट 

लोगों की क्या शिकायत है जानकारी नहीं है। यदि कोई ज्ञापन है तो भेज दीजिएगा, हम दिखवा लेगें। जो भी समस्या होगी  निराकरण करा दिया जाएगा।

                                                                                      शशांक पांडेय, सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग

Untitled-9 copy

यह भी पढ़ें: विपक्ष के कई नेताओं ने ली बीजेपी की सदस्यता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- सभी के सहयोग से जीतेंगे 80 में से 80 सीट

ताजा समाचार

झारखंड विधानसभा चुनावः पहली बार वोट डालेंगे 11.84 लाख मतदाता, 1.13 लाख मतदाता 85 साल से अधिक
Kundarki Assembly By Elections : पहले दिन तीन कांग्रेस नेताओं ने खरीदे पर्चे, 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं दरक्शा खान भी शामिल 
Jharkhand Assembly Elections 2024: आजसू को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा 
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे का दावा- हरियाणा की तरह महाराष्ट्र चुनाव भी जीतेंगे सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन
उन्नाव में साइबर ठगों के हौसले बुलंद: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगे 8-8 लाख
PAK vs ENG : पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 152 रन से हराया, स्पिनर नोमान अली-साजिद खान ने लिए सभी 20 विकेट