Kanpur: ट्रेनों की लेटलतीफी से रेल यात्री परेशान, सेंट्रल पर देरी से आईं इतनी रेलें.. जानें

कानपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी से रेल यात्री परेशान हुए।

Kanpur: ट्रेनों की लेटलतीफी से रेल यात्री परेशान, सेंट्रल पर देरी से आईं इतनी रेलें.. जानें

कानपुर में कोहरे के कारण वीआईपी ट्रेनें भी घंटों लेट चलने से यात्री परेशान हैं। तेजस ट्रेन के लगातार लेट होने से यात्रियों को रिफंड देना पड़ रहा है।

कानपुर, अमृत विचार। कोहरे के कारण वीआईपी ट्रेनें भी घंटों लेट चलने से यात्री परेशान हैं। तेजस ट्रेन के लगातार लेट होने से यात्रियों को रिफंड देना पड़ रहा है। सोमवार को वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी सेन्ट्रल स्टेशन पर डेढ़ से सवा दो घंटे की देरी से आईं।  

कोहरे की मार से ट्रेनों का संचालन अस्त-व्यस्त है।  ट्रेनें अपनी निर्धारित स्पीड से धीमी गति में चल रही हैं। सोमवार को नई दिल्ली से आने वाली तेजस एक्सप्रेस रात 12 बजे तक कानपुर नहीं आई थी। वजह से यात्रियों को टिकट में रिफंड दिया जाएगा।

22435 वाराणसी नई दिल्ली वंदेभारत 1.32 घंटे और 22436 नई दिल्ली वाराणसी वंदेभारत 2.11 घंटे की देर से कानपुर सेंट्रल पर आई। 22415 वंदेभारत एक्सप्रेस वाराणसी से चलकर एक घंटे 22 मिनट देरी से कानपुर सेंट्रल आई।  12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ से चलकर कानपुर सेंट्रल 1.34 मिनट और 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर कानपुर सेन्ट्रल 2.13 घंटे की देर से आई।

यह भी पढ़ें- Kanpur: एआई और रोबोटिक्स से छात्र डिजाइन करेंगे फ्यूचर व्हीकल, यहां शुरू होंगे अगले माह से शॉर्ट टर्म कोर्स...जानें