कासगंज: कुशल राजनेता और सच्चे राष्ट्र भक्त थे कल्याण सिंह, नदरई गांव के पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण

कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान में लिया भाग, यज्ञ में दी आहुति

कासगंज: कुशल राजनेता और सच्चे राष्ट्र भक्त थे कल्याण सिंह, नदरई गांव के पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण

कासगंज, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह की प्रतिमा का शुक्रवार को अनावरण हुआ। गांव नदरई पार्क में लगी प्रतिमा का अनावरण धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति दी। कल्याण सिंह अमर रहें के नारे गूंजे।

WhatsApp Image 2024-01-05 at 4.37.31 PM

हिंदू हृदय सम्राट के नाम से विख्यात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थन के राज्यपाल रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण का कार्यक्रम भव्यता के साथ हुआ। सुबह से ही नदरई स्थित पार्क पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। विध-विधान पूर्वक यज्ञ हुआ जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने आहुति दी।  

भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी एवं किसान मोर्च के जिलाध्यक्ष डीएस लोधी ने कहा कि आज का यह मौका जिलेवासियों के लिए सौभाग्यशाली है। जब सभी कार्यकर्ता मिलकर बाबूजी के जन्मदिन के साथ साथ उनकी प्रतिमा लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

ब्लॉक प्रमुख कासगंज यशवीर सिंह, ब्लॉक अमांपुर कृष्ण प्रताप सिंह, उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष रनतेश कश्यप, पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, सोरों पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे,

श्याम सुंदर गुप्ता, रवि वर्मा, बॉबी कश्यप, खूब सिंह लोधी, राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, केपी सिंह, शरद गुप्ता, गौरीशंकर शर्मा, प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा, नवल कुलश्रेष्ठ, केके सक्सेना, कुलदीप सिंह प्रतिहार,  प्रशांत राजपूत, रंजीत चौहान, अतुल चौहान, राकेश माहेश्वरी, वरूण सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिले वासियों के हृदय में बसे हैं बाबूजी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह का कासगंज जिले से बड़ा लगाव रहा है। बाबूजी जिले के प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में बसे हुए हैं। उनकी पहचान विश्व भर में हिंदू सम्राट के रूप में है। - देवेंद्र राजपूत, विधायक सदर

कल्याण सिंह की कर्मभूमि रही है कासगंज: राजनैतिक क्षेत्र में कल्याण सिंह की पूरे देश में एक अलग पहचान थी जो आज भी बनी हुई है। वह कासगंज से सांसद और विधायक भी चुने गए। जिला अलीगढ़ भले ही उनकी जन्मभूमि है, लेकिन कासगंज उनकी कर्म भूमि रही है। - हरिओम वर्मा, विधायक अमांपुर

ये भी पढ़ें - कासगंज: अभिशाप बन रहा है आसमान से गिरता पाला, आलू, सरसों सहित कई फसलों को हो रहा नुकसान