रुद्रपुर: ससुराल वालों पर गर्भवती बहन से मारपीट का आरोप

रुद्रपुर: ससुराल वालों पर गर्भवती बहन से मारपीट का आरोप

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप के रहने वाले युवक ने बहन के ससुरालियों पर दहेज की खातिर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि गर्भवती होने के बाद भी ससुरालियों ने बहन के साथ मारपीट कर दरिंदगी दिखाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना ट्रांजिट कैंप निवासी दीपक ने बताया कि उसकी बड़ी बहन सपना की शादी संजू निवासी सीदरीखेड़ा हरियाणा के साथ 27 अप्रैल 2023 को हुई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद काफी खर्च किया।

आरोप था कि शादी के कुछ दिन बाद ही सास लक्ष्मी देवी, ससुर ईश्वरी प्रसाद,जेठ पवन, जेठानी कांता, बहनोई रामदीप, बहन पूजा, बिचौलियां धीर सिंह, रनवीर सिंह कम दहेज लाने का ताना मारने लगे। बहन को भूखा प्यासा रखा जाने लगा। गर्भवती होने के बाद भी बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।