जबलपुर: MP के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा- इंजीनियर देश के विकास की हैं रीढ़

जबलपुर: MP के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा- इंजीनियर देश के विकास की हैं रीढ़

जबलपुर। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि इंजीनियर हमारे देश के विकास की रीढ़ हैं। शुक्ल ने आज यहाँ इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के लोकल सेंटर में तीन दिवसीय 38वीं भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने समाज में इंजीनियरों की भूमिका के बारे में बोलते हुए कहा कि इंजीनियरों के पास ज्ञान है, क्षमता है। वे समाज के हर वर्ग के लिए अपना योगदान देते हैं।

इंजीनियर हमारे देश के विकास की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ता राज्य है, जिसमें इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने “शेपिंग द फ्यूचर थ्रू डिसरप्टिव एंड इंटरडिसिप्लिनरी टेक्नोलॉजीस” थीम पर आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस में कहा कि प्रदेश में पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कांग्रेस में प्रस्तुत रिसर्च पेपर्स का अध्ययन किया जाएगा और इसका उपयोग शासन के लाभ के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - चेन्नई: तेल संयंत्र के बॉयलर विस्फोट होने से दो कर्मचारी घायल, राज्यपाल ने जताई चिंता 

ताजा समाचार

पाक अभिनेता फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पर लगा बैन, भारत में नहीं होगी रिलीज 
Pahalgam Attack: बरेली में 34 पाकिस्तानी नागरिक...शहनाज बेगम को 48 घंटे मे छोड़ना होगा देश
गोंडा: पहलगाम मास्टरमाइंड सैयद गुल का फूंका पुतला, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Kanpur Metro; जमीन के 50 फीट नीचे 50 की स्पीड से दौड़ी मेट्रो; मोतीझील एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन से महज 12 मिनट में सेंट्रल पहुंची
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को 13,500 करोड़ रु की परियोजनाओं की सौगात दी, चार नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
मर्यादा पुरुषोत्तम का चरित्र गुणगान, हर भाषा में मेरे राम: कानपुर के राजकीय पुस्तकालय में 16 भाषाओं में राम को पढ़ रहे लोग, 100 रैक में 65000 किताबें