नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नहीं बनेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नहीं बनेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट

गौरव जोशी, नैनीताल, अमृत विचार। नगर पालिका के काम में हिलाहवाली और लापरवाही के चलते शहर में बनने वाले कूड़ा निस्तारण प्लांट पर अब संकट के बदले मांढरा रहे हैं। केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए गए समय अवधि के बावजूद भी नैनीताल में कूड़ा निस्तारण प्लांट निर्माण न होने के चलते अब केंद्र सरकार प्रोजेक्ट को किसी दूसरे शहर को हस्तांतरित करने की कार्य योजना बना रही है।

अगर समय रहते नगर पालिका ने शहर में कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण नहीं किया तो नैनीताल से रोजाना निकलने वाला हजारों टन कूड़ा निस्तारण के लिए हल्द्वानी के ट्रंचिंग ग्राउंड में भेजा जाएगा। और शहर में बनने वाला कूड़ा निस्तारण का प्रोजेक्ट शहर के हाथ से निकल जाएगा। बताते चले की नैनीताल नगर पालिका का अपना कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने के लिए ढाई करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है।

नगर पालिका इसे नारायणनगर में बनाने की तैयारी में थी, लेकिन पहले नगर पालिका की ओर से हुई देरी फिर स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए इस प्रोजेक्ट का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे में केंद्रीय टीम भी इस देरी से अब परेशानी हो चुकी है।


शहर में निकल रहा 18 टन कूड़ा
नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र में रोजाना 18 टन कूड़ा निकलता है। पर्यटन सीजन के दौरान यह 25 टन रोजाना तक पहुंच जाता है। नैनीताल में प्लांट न होने के कारण नैनीताल का कचरा रोजाना हल्द्वानी भेजा जाता है। जिसमें हर महीने करीब तीन से चार लाख रुपये का खर्च आ रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नैनीताल में दो करोड़ की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट स्वीकृत हुआ था।

विरोध के बाद नारायणनगर में रुक गया था प्लांट का काम 
नारायण नगर में जिस जगह पर यह प्लांट बनाया जा रहा है वह आबादी से करीब 500 मीटर की दुरी पर है। जिसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बन रहे प्रोजेक्ट का विरोध किया। स्थानीय लोगों का कहना है की नियमानुसार कूड़ा निस्तारण प्लांट आबादी के पास नहीं बनाया जा सकता। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नगर पालिका और जिला प्रशासन प्लांट निर्माण के लिए दूसरे स्थान पर भूमिका चयन कर रही थी लेकिन करीब एक साल बीत जाने के बावजूद भी प्लांट निर्माण के लिए भूमिका चयन नहीं हो सका।


कूड़ा निस्तारण प्लांट में बनना था ग्राफीन
शहर के नारायण नगर क्षेत्र में बनने वाले कूड़ा निस्तारण प्लांट में ग्राफीन समेत इधन का निर्माण किया जाना था। जिससे नगर पालिका को सालाना करोड़ों के राजस्व की प्राप्ति होती और घाटे में जा रही नगर पालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत होती। लेकिन पालिका के कार्यों में हो रही लापरवाही के चलते अब करोड़ों का प्रोजेक्ट पालिका के हाथ से जाता हुआ नजर आ रहा है।


करोड़ों रुपए की मशीन में जम रही धूल
कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए जिस स्थान का चयन किया गया वहां पर नगर पालिका ने मशीन की बुनियाद और चारदिवारी का काम पूरा कर लिया साथ ही कूड़े को पृथक किए जाने के लिए मशीन तक मंगवा लेकिन अब तक क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण नहीं हो सका।

नैनीताल में कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण होना था पूर्व में नारायण नगर क्षेत्र में प्लांट के लिए भूमि का चयन किया गया था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद प्लांट निर्माण के काम को रोक दिया गया। अब किसी दूसरे स्थान पर प्लांट निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है।
- केएन गोस्वामी, प्रशासक नैनीताल नगर पालिका