मुरादाबाद : गोली चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर को खोज रही थी पुलिस, आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर

मुरादाबाद : गोली चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर को खोज रही थी पुलिस, आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना सिविल लाइन के  चक्कर की मिलक में बीती रात प्रॉपर्टी डीलर को आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने गोली चला दी, जो उसके पेट के पास से छूती हुई निकल गई थी, गोली लगने की चपेट से उसके पेट में घाव हो गया है। घटना की सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। आरोपी की तलाश में पुलिस संबंधित ठिकानों को खोज रही थी कि तब तक आरोपी कोर्ट में सरेंडर हो गया।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी 55 वर्षीय सौलत जमीन खरीदने फरोख्त का काम करता है। उसका कहना रहा कि सोमवार देर रात दो बजे वह घर में सोया हुआ था। तभी क्षेत्र का ही हिस्ट्रीशीटर बदमाश फिरासत अपने कुछ साथियों के साथ आया और उसे निशाना बनाते हुए गोली मारकर फरार हो गया। 

डॉक्टरों ने बताया कि गोली के छर्रा घायल को लगे है। हाथ में भी कोहनी से नीचे तक गोली के छर्रे लग गए हैं। हमलावर इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। घायल सौलत के परिजन ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर सौलत से रंगदारी वसूलने को लेकर हमला किया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : जिला अस्पताल में गायब मिले चिकित्सक, अभिलेख भी अधूरे