कर्नाटक: सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत, तीन घायल

कर्नाटक: सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत, तीन घायल

तुमकुरु। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में कुनिगल के पास शनिवार देर रात बोरवेल करने वाली एक लॉरी और कार के बीच टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दक्षिण कन्नड़ के रहने वाले किशन शेट्टी (20) और फिलिप नेरी (32) तीन अन्य व्यक्तियों के साथ 'कंबाला' कार्यक्रम से घर लौट रहे थे।

'कंबाला' तटीय कर्नाटक में होने वाली भैंसों की दौड़ होती है जिसका आयोजन पहली बार बेंगलुरु में हुआ। कार कुनिगल के पास शनिवार देर रात करीब ढाई बजे लॉरी से टकरा गई जिसमें शेट्टी और नेरी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुनिगल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें - त्रिपुरा: दो भारतीय एजेंट और 10 बंगलादेशी गिरफ्तार

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया