राजस्थान पुलिस ने एल्विश यादव को हिरासत में लिया, नोएडा पुलिस से बातचीत के बाद छोड़ा

नई दिल्ली। सांप के जहर मामले में बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव को राजस्थान के कोटा में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पूछताछ के पास पुलिस ने उन्हे छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि प्रदेश में चुनाव को देखते हुए पुलिस ने कोटा में नाकेबंदी लगा रखी थी। एल्विश भी इस दौरान यहीं से गुजर रहा था।
नाकेबंदी को देखकर वह भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एल्विश को हिरासत में लेने के बाद कोटा पुलिस ने उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस से बातचीत की। इस दौरान नोएडा पुलिस ने कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दिया। जिसके बाद कोटा पुलिस ने उसे रिहा कर दिया।
जानकारी के अनुसार एल्विश यादव रेव पार्टी आयोजित करता था। इसमें विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता था। पुलिस के अनुसार इस मामले में एल्विश यादव समेत 6 नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था और पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 जहरीले सांप भी बरामद किए थे। इस मामले में एफआईआर नाएडा के सेक्टर 49 में दर्ज है।