Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि कल से शुरु, इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना
.jpg)
बरेली, अमृत विचार। इस बार माता दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएगी। मंदिरों में नवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों से हैं। इसके साथ ही मंदिर के आसपास दुकानें सज गई है। शहर के साहुकारा स्थित नव दुर्गा मंदिर, नेकपुर स्थित ललिता देवी मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर आदि में सजावट चल रही है। 15 अक्टूबर यानि रविवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने जा रहे हैं। 15 से 23 अक्टूबर तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। इस बार नवरात्रि का समापन 24 अक्टूबर को होगा।
इस बारे में संचालक आराध्य ज्योतिष केंद्र मारवाड़ी गंज गंगापुर चौराहा के आचार्य रमाकांत दीक्षित ने बताया कि त्रिग्रही एवं बुधादित्य योग में हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा आएंगी। माता रानी इस बार अपने भक्तों पर पूरे नौ दिन तक बरसात विशेष कृपा।
कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त
सुबह 4:51 से 6:31 तक शुभ ,8:00 से 9:29 तक शुभ
9:30 से 10:59 लाभ ,11:00 से 12:30 तक अमृत एवं अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना अत्यंत शुभ है।
शाम 4:30 बजे तक स्थापना कर सकते हैं। यद्यपि 6:11 बजे तक अच्छे योग हैं। लेकिन 4:30 बजे से 6 बजे तक राहुकाल है